
एलपीजी सिलेंडर। पत्रिका फाइल फोटो
Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में पिछले कुछ समय से एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत और आपूर्ति में आ रही बाधाओं के बीच जिला प्रशासन ने आमजन के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन के इस कदम से जिले के लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया है कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और इनके दुरुपयोग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गैस एजेंसियों और वितरण केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखें। यदि कोई भी एजेंसी या व्यक्ति सिलेंडरों की जमाखोरी करते हुए या तय कीमत से अधिक वसूलते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तत्काल प्रवर्तन टीम द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर 24 घंटे संचालित होने वाला एक नियंत्रण कक्ष (Control Room) स्थापित किया गया है। आम नागरिक गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी शिकायत या समस्या के लिए जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 0141-2209016 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य स्तर पर भी हेल्पलाइन नंबर 181, 112 और उपभोक्ता मामले विभाग की हेल्पलाइन 14435 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
प्रशासन ने व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए OTP आधारित डिजिटल बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। अब सिलेंडर केवल वैध पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने केंद्रों पर भीड़ और लंबी कतारें न लगने दें। वितरण प्रणाली को सुचारू बनाने के लिए यह भी तय किया गया है कि वर्तमान में 25 दिन के अंतराल के बाद ही नई गैस बुकिंग स्वीकार की जाएगी, ताकि सभी को समान रूप से गैस उपलब्ध हो सके।
व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रशासन ने अधिकारियों की टीम नियुक्त की है:
Published on:
13 Mar 2026 08:41 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
