13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather: बैक टू बैक 2 पश्चिमी विक्षोभ 14,15 मार्च को मचाएंगे तांडव, 16 जिलों में अंधड़,बारिश और ओले गिरने का येलो अलर्ट

IMD Alert: भीषण गर्मी की मार झेल रहे राजस्थान के जिलों में अगले 48 घंटे राहतभरे होने वाले हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में 14, 15 मार्च से बैक टू बैक सकिय हो रहे दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी सप्ताहभर गर्मी के तेवर नर्म होने और धूलभरी हवा चलने व कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश संग ओले गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification
राजस्थान में दो दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट, पत्रिका फाइल फोटो
Play video

राजस्थान में दो दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट, पत्रिका फाइल फोटो

IMD Alert: भीषण गर्मी की मार झेल रहे राजस्थान के जिलों में अगले 48 घंटे राहतभरे होने वाले हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में 14, 15 मार्च से बैक टू बैक सकिय हो रहे दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी सप्ताहभर गर्मी के तेवर नर्म होने और धूलभरी हवा चलने व कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश संग ओले गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम में संभावित बदलाव से दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने के आसार हैं। वहीं 19 से 21 मार्च के दौरान फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर हीटवेव से बड़ी राहत दिलाने वाला है।

दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वहीं 14 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके असर से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, व शेखावाटी क्षेत्र में कहींं कहीं मेघगर्जन, 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की गति से धूलभरी हवा के साथ हल्की बारिश या बौछारें गिरने की संभावना है।
15 मार्च को जयपुर, अजमेर, भरपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिले, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्र में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश होने व ओले गिरने की आशंका है।

19- 21 मार्च को एक नया विक्षोभ होगा सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 19-21 मार्च के दौरान फिर एक नया ​पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर होने पर प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ चलने और बारिश का दौर सक्रिय होने की संभावना है। मौसम में बदलाव से आगामी सप्ताहभर अधिकांश जिलों में हीटवेव से राहत मिलने और दिन में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज होने की संभावना है।

14 मार्च को इन जिलों में अंधड़- बारिश का अलर्ट

झुंझुनूं, खैरथल- तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर

15 मार्च को इन ​जिलों में आंधी- बारिश का अलर्ट

अजमेर,अलवर,भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, डीडवाना-कुचामन,चूरू, बूंदी

इन जिलों में बादलों की आवाजाही

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जयपुर समेत चूरू, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, उदयपुर और कोटा जिले में बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। बादलवाही शुरू होने पर धूप की तपिश से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। आगामी दिनों में बादलवाही बढ़ने और बारिश होने पर गर्मी के तीखे तेवर नर्म रहने की संभावना है।

कोटा- बाड़मेर में तपिश बरकरार

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा। बीते 24 घंटे में कोटा में सर्वाधिक 39.8 डिग्री और बाड़मेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं बीती रात मैदानी इलाकों में डबोक में 14.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जो मैदानी इलाकों में सबसे कम रहा है।

रात में गर्मी के तेवर नर्म

बीती रात पूर्वी राजस्थान के दो तीन शहरों को छोड़कर शेष भागों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। भीलवाड़ा 23.0 कोटा 20.6 और ​झुंझुनूं में 21.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहे।
बीती रात दौसा 15.5, करौली 15.7, जयपुर 22.2, डबोक 14.9, माउंटआबू 14.3, अंता बारां 13.0, सिरोही 16.4, जालोर 17.4, और श्रीगंगानगर में 17.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। बाड़मेर 24.0 और फलोदी 24.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे गर्म जिले रहे।