
Rajasthan rain alert: जयपुर. राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है और ज्यादातर स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 14 मार्च को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू तथा शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।
इसके अलावा 15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र और आसपास के जिलों में भी मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी और बारिश की गतिविधियां दर्ज हो सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 19 से 21 मार्च के बीच एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में फिर से आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
Published on:
13 Mar 2026 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
