15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में थाने के सामने मौत बनकर दौड़ी ब्लैक थार! पुलिस की 112 वाहन और बाइक को रौंदा, मंजर देख सहम गए लोग

Jaipur Thar Car Accident: जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र के सिंवार मोड़ पर तेज रफ्तार ब्लैक थार ने पुलिस की 112 गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक व आईसी और पास खड़ा बाइक सवार बाल-बाल बच गए।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Mar 15, 2026

Jaipur Thar Car Accident

Jaipur Thar Car Accident (Patrika Photo)

Jaipur Bindayaka Police Station: राजधानी जयपुर के बिंदायका थाना इलाके में स्थित सिंवार मोड़ पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार और बेकाबू ब्लैक थार ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत थार चालक ने बिंदायका थाने के ठीक सामने खड़ी पुलिस की 112 गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लैक थार चालक वैशाली नगर की ओर से मुण्डियारामसर की तरफ जा रहा था। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि थाने के सामने आते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया।

बेकाबू थार ने सड़क किनारे खड़ी पुलिस की 112 गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। थार यहीं नहीं रुकी, उसने पास ही खड़ी एक मोटरसाइकिल को भी जोरदार टक्कर मारी।

बाल-बाल बची जानें

गनीमत यह रही कि हादसे के समय पुलिस की 112 गाड़ी में मौजूद चालक और आईसी (In-charge) सुरक्षित रहे। साथ ही, सड़क किनारे खड़ा बाइक सवार भी इस भीषण भिड़ंत में बाल-बाल बच गया, वरना कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद थार चालक को हिरासत में लिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चालक शराब के नशे में पूरी तरह धुत था, जिस कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।