15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Richest IAS of Rajasthan : भजनलाल सरकार के ‘सबसे रईस’ IAS अफसरों की लिस्ट आई सामने, जानिए 20 करोड़ की संपत्ति के साथ कौन सबसे अमीर?

केंद्र सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की अचल संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करने के बाद प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में खलबली मच गई है। इस सूची में राजस्थान कैडर के 281 अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनमें से एक नाम सबसे ऊपर चमक रहा है- आईएएस अम्बरीश कुमार (Ambrish Kumar)

3 min read
Google source verification

राजस्थान में तैनात आईएएस अफसरों ने अपनी अचल संपत्ति का ताजा ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है। 31 दिसंबर 2025 तक की स्थिति के अनुसार जारी इस लिस्ट ने सबको चौंका दिया है। 2004 बैच के आईएएस और वर्तमान में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव अम्बरीश कुमार प्रदेश के सबसे 'धनी' आईएएस अधिकारी बनकर उभरे हैं। उनकी कुल अचल संपत्ति का वर्तमान मूल्य 20.62 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है।

अम्बरीश कुमार: संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा

अम्बरीश कुमार की संपत्ति में निवेश का दायरा उनके गृह राज्य पंजाब से लेकर राजस्थान की राजधानी जयपुर तक फैला हुआ है।

  • पंजाब में बड़ा निवेश: उनके पास पंजाब में गोदाम (Go-down), 9 बीघा खेती की जमीन, 822 गज का प्लॉट और दुकानें शामिल हैं।
  • जयपुर में प्रॉपर्टी: राजधानी जयपुर में भी उनके पास कीमती जमीन और फार्म हाउस है।
  • मूल्य में भारी उछाल: रिकॉर्ड के अनुसार, इन संपत्तियों का खरीद मूल्य लगभग 3.20 करोड़ रुपये था, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 20.60 करोड़ रुपये से अधिक है।
  • सालाना आय: इन अचल संपत्तियों से उन्हें हर साल लगभग 4.90 लाख रुपये की आय होती है।

टॉप और बॉटम: शिखर अग्रवाल बनाम वी श्रीनिवास

संपत्ति के मामले में केवल अम्बरीश कुमार ही नहीं, बल्कि अन्य सीनियर अफसर भी चर्चा में हैं:

  • शिखर अग्रवाल: अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) स्तर के अधिकारियों में शिखर अग्रवाल 11.56 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष पर हैं।
  • मुख्य सचिव वी श्रीनिवास: सबसे चौंकाने वाला नाम मुख्य सचिव वी श्रीनिवास का है। प्रदेश के सबसे बड़े प्रशासनिक पद पर तैनात श्रीनिवास की अचल संपत्ति इस सूची में सबसे कम, मात्र 10.30 लाख रुपये बताई गई है।

कौन हैं IAS अम्बरीश कुमार?

अम्बरीश कुमार राजस्थान कैडर के एक सुलझे हुए और तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारी माने जाते हैं।

  • व्यक्तिगत विवरण: उनका जन्म 15 जनवरी 1975 को पंजाब के पटियाला में हुआ था।
  • शैक्षणिक योग्यता: वे IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक हैं। सिविल सेवा में आने से पहले उन्होंने लगभग 3.5 साल तक अमेरिका की सिलिकॉन वैली में काम किया है।
  • वर्तमान पद: वर्तमान में वे सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, राजस्थान के पद पर तैनात हैं।

राजस्थान सरकार में निभाए महत्वपूर्ण पद

अम्बरीश कुमार ने अपने करियर में राजस्थान के कई अहम विभागों और जिलों की कमान संभाली है:

  • कलेक्टर: वे जालोर और अन्य महत्वपूर्ण जिलों में जिला कलेक्टर रह चुके हैं।
  • आईटी एवं संचार विभाग: वे सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग (IT &C) के आयुक्त और विशेष सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
  • कृषि विभाग: कृषि विभाग में भी वे आयुक्त के पद पर रहे हैं।
  • अन्य पद: वे राजसिको (RAJSICO) के एमडी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक और वित्त विभाग में उप सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग