
उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी। फोटो पत्रिका
Rajasthan Budget 2026 : करों में बढ़ोतरी किए बिना बजट का आकार बढ़ाने का सिलसिला जारी रहा, लेकिन राजस्थान सरकार की ओर से बुधवार को खुलासा किया गया कि राज्य की वित्तीय हालत ठीक नहीं है। विधानसभा में वित्तीय प्रबंधन को लेकर पेश ताजा एफआरबीएम रिपोर्ट के अनुसार राज्य को बीते वर्ष एक बार रिजर्व बैंक से निर्धारित सीमा से अधिक राशि (ओवर ड्राफ्ट) लेनी पड़ी।
इस बीच यह भी सामने आया कि बजट का आकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के 3.72 लाख करोड़ से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2026-27 में 6.10 लाख करोड़ रुपए पहुंच जाएगा। अनुमान यह भी है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था (राज्य सकल घरेलू उत्पाद-जीएसडीपी) 21,52,100 करोड़ रुपए की हो जाएगी, लेकिन आने वाले वर्ष में प्रदेश पर कर्ज का भार 79,492 करोड़ रुपए बढ़ जाएगा।
उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी की ओर से बुधवार को विधानसभा में पेश बजट दस्तावेजों से यह खुलासा हुआ। उन्होंने आत्मनिर्भर विकसित राजस्थान@ 2047 के लक्ष्योंतक पहुंचने के लिए अपनी प्राथमिकता के रूप में 10 स्तम्भों का जिक्र किया। उन्होंने यह भी बताया कि कृषि बजट में अगले वर्ष मौजूदा वर्ष के मुकाबले 7.59 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जबकि पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन पर फोकस करते हुए ग्रीन बजट 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ाया जाएगा।
मीटिंग में सर ने कहा
आर्थिक सर्वे में बताया गया है कि प्रति व्यक्ति आय पिछले वर्ष में 1.85 लाख रुपए है, जो अब बढ़कर 2.02 लाख रुपए हो जाने का अनुमान है।
2022-23 : 3,72,189 - 51,029 - 5,05,574 - ₹1,49,060
2023-24 : 4,33,273 - 65,580 - 5,68,285 - ₹1,67,027
2024-25 : 4,53,066 - 72,420 - 6,40,844 - ₹1,85,095
2025-26 : 5,58,596 - 79,492 - 7,12,405 - ₹2,02,349
2026-27 : 6,10,956 - 79,492 - 79,025 -............।
2500 जर्जर स्कूलों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ रुपए की घोषणा पर विपक्ष ने कहा कि प्रदेश में 3000 से अधिक स्कूल भवन जर्जर हैं। पेपर लीक, यमुना जल और अन्य मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच में बीच सदन में हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप हुए। सदन के बाहर भी बयानबाजी जारी रही।
वित्त मंत्री ने मानसिक रोगों की पहचान, उपचार, पुनर्वास और रेफरल सेवा उपलब्ध कराने के लिए जिला मुख्यालयों पर मेंटल हेल्थ केयर सेल बनाने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने मुस्कुरा कर कहा यह सभी के लिए है, सबको सुनना चाहिए। इसके बाद सदन में ठहाके लगे। पक्ष विपक्ष ने कहा यह आपके लिए है।
Updated on:
12 Feb 2026 10:04 am
Published on:
12 Feb 2026 09:02 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
