12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RSSB Vacancy 2026: राजस्थान में 10 हजार से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती, कल आवेदन की अंतिम तारीख

RSSB LDC Vacancy: आवेदन के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। एससी, एसटी, ओबीसी और एमबीसी वर्ग के पुरुष (राजस्थान मूल निवासी) को 5 वर्ष की छूट।

2 min read
Google source verification
RSSB LDC Vacancy

RSSB LDC Vacancy(Image-Freepik)

RSSB Vacancy 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से एलडीसी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख अब बिल्कुल नजदीक है। 10,644 पदों पर निकली इस भर्ती के लिए कल, यानी 13 फरवरी, आवेदन की आखिरी तारीख तय की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे देर न करें और recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इस बार सबसे बड़ी शर्त CET पास होना है। जिन युवाओं ने सीनियर सेकेंडरी स्तर की समान पात्रता परीक्षा पास नहीं की है, वे इस भर्ती में आवेदन नहीं कर पाएंगे।

RSSB LDC Vacancy: जान लें डिटेल्स


यह भर्ती सीईटी 12वीं लेवल 2024 के स्कोर के आधार पर की जा रही है। साफ शब्दों में कहें तो वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने CET सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा पास की है। बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि एलडीसी भर्ती परीक्षा के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा पुराने पैटर्न और सिलेबस के अनुसार ही आयोजित होगी। कैलेंडर के मुताबिक लिखित परीक्षा 5 और 6 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है।

RSSB LDC Vacancy: विभागवार पदों का ब्योरा

राजस्थान लोक सेवा आयोग- लिपिक ग्रेड–II : 06 पद
प्रशासनिक सुधार विभाग- कनिष्ठ सहायक : 9806 पद
कृषि विपणन निदेशालय- कनिष्ठ सहायक : 600 पद
राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड- कनिष्ठ सहायक : 98 पद
राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड- कनिष्ठ सहायक : 50 पद
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान- लिपिक ग्रेड–II : 84 पद

RSSB Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा


आवेदन के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। एससी, एसटी, ओबीसी और एमबीसी वर्ग के पुरुष (राजस्थान मूल निवासी) को 5 वर्ष की छूट। वहीं सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट। साथ ही एससी, एसटी, ओबीसी और एमबीसी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों (राजस्थान मूल निवासी) को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ कंप्यूटर संबंधी योग्यता भी जरूरी है। अभ्यर्थी के पास O लेवल, NIELIT सर्टिफिकेट, COPA/DPCS सर्टिफिकेट, कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री/डिप्लोमा, RSCIT या समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए।