11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget 2026 : यूपी-एमपी में खुलेंगे सरस के आउटलेट, पशुपालकों के लिए दीया कुमारी ने की कई घोषणाएं

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान विधानसभा में आज बुधवार को वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026 में राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी डेवलपमेंट फंड को ₹1000 करोड़ से बढ़ाकर ₹2000 करोड़ कर दिया है। साथ ही दीया कुमारी ने यह घोषणा की है कि अब यूपी-एमपी में भी सरस, आउटलेट खोलेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Budget 2026 Livestock farmers happy UP and MP open Saras outlets Diya Kumari several announcements

वित्त मंत्री दीया कुमारी। फोटो पत्रिका

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान विधानसभा में आज बुधवार को वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026 में राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी डेवलपमेंट फंड को ₹1000 करोड़ से बढ़ाकर ₹2000 करोड़ कर दिया है। साथ ही दीया कुमारी ने यह घोषणा की है कि अब यूपी-एमपी में भी सरस, आउटलेट खोलेगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपए का व्यय किया जाएगा।

5 रुपए प्रति लीटर अनुदान

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026 में दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्रा दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के अंतर्गत वर्तमान में 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान दिया जा रहा है। आगामी वर्ष इस योजना में 700 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाना प्रस्तावित है। इससे लगभग 5 लाख पशुपालक लाभान्वित होंगे।

मिल्क प्रोसेसिंग कैपेसिटी 200 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026 में विकसित राजस्थान 2047 के लिए प्रदेश में मिल्क प्रोसेसिंग कैपेसिटी 200 लाख लीटर प्रतिदिन तथा दूध और दुग्ध उत्पाद बिक्री केन्द्रों की संख्या एक लाख किए जाने का लक्ष्य है।

एक लाख पशुपालकों किया जाएगा प्रशिक्षित

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026 में एक लाख पशुपालकों को वैल्यू एडेड दुग्ध आधारित उत्पाद- शुद्ध घी, मावा, पनीर, मिठाई आदि तैयार किये जाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग