
Photo: AI generated
Rajasthan Budget 2026: जयपुर। राजस्थान बजट में इस बार भी राजधानी जयपुर पर विशेष फोकस रहा। जयपुर शहर के विकास और सौन्दर्याकरण को नई पहचान देने के लिए वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को बजट में कई बड़े एलान किए। जिनमें एलिवेटेड रोड से लेकर अंडरपास, सड़क, मास्टर ड्रेनेज सिस्टम और सौंदर्यीकरण के काम शामिल हैं।
राजधानी जयपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट में 1 हजार करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा की। साथ ही जेके लोन अस्पताल में 500 बैड का आईपीडी टॉवर बनाने का एलान किया। महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय जयपुर में 100 करोड़ रुपए की लागत से विकास करवाया जाएगा।
1. सीएमपी के तहत जयपुर में ट्रैफिक सिग्नल, चौराहे, जंक्शन और शहर की प्रमुख सड़कों को ट्रैफिक जाम फ्री बनाने पर काम किया जाएगा। इस पर 1 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।
2. जयपुर में 560 करोड़ की लागत से अरण्य भवन से आरओबी जगतपुरा तक 4.4 किमी लंबा एलिवेटेड रोड बनेगा।
3. जयपुर के सांगानेर में हल्दी घाटी से डिग्गी मालपुरा रोड के बीच आरयूबी का निर्माण होगा, जिस पर 10 करोड़ रुपए लागत आएगी।
4. जयपुर में पुरानी चुंगी जंक्शन और अजमेर रोड पर अंडरपास बनेगा, लागत 20 करोड़ रुपए आएगी।
1. बेनाड़ रोड, कालवाड़ रोड, खातीपुरा रोड व मानसरोवर क्षेत्र में 125 करोड़ की लागत से सेक्टर सड़कें बनाई जाएंगी।
2. जयपुर के आमेर क्षेत्र में दौलतपुरा से बगवाड़ा तक 2.8 किमी सड़क बनेगी, जिस पर 1 करोड़ 12 लाख रुपए खर्च होंगे।
3. आमेर क्षेत्र में ताला मोड़ से बिलोची सड़क वाया कांट तक 5 किमी लंबी सड़क बनेगी, जिस पर 2 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
4. आमेर क्षेत्र में शाहपुरा-जयपुर स्टेट हाईवे-248 से भूरानपुरा तक 2 करोड़ 3 लाख की लागत से 4.5 किमी लंबी सड़क बनेगी।
5. चौमूं क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 सीकर रोड़ से प्राचीन भोमिया जी महाराज मन्दिर तक 80 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य होगा।
6. चौमूं क्षेत्र में मैन स्टैण्ड से मालेश्वर मन्दिर तक सीसी सड़क निर्माण होगा, जिस पर 4 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
7. चौमूं में 5 करोड़ की लागत से 18 किमी लंबी सड़क बनेगी।
8. दूदू क्षेत्र में नेशनल हाईवे-8 से शैलेश्वर महादेव मन्दिर तक 8 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण होगा।
9. दूदू क्षेत्र में साली से जडावता तक 4 करोड़ 50 लाख की लागत से सड़क निर्माण होगा।
10. जमवारामगढ़ क्षेत्र में अजबपुरा कॉलेज मोड़ से धौलारोड, लालवास सड़क से नांगलबेला, नांगल गोगारियान से ईश्वरसिंहपुरा, जगमालपुरा से हनुमान मंदिर तेजाजी मंदिर तक सड़क निर्माण होगा। जिस पर कुल 4 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च होंगे।
11. कालवाड़ से जोरपुरा सुन्दरियावास (वाया मण्डा भोपावास, तन की ढाणी) तक सड़क 10 किमी लंबी सड़क बनेगी, जिस पर 11 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
12. सांगानेर में मिसिंग लिंक एवं कॉलोनियों में 20 करोड़ की लागत से सड़कें बनेंगी।
1. न्यू सांगानेर रोड तथा मुहाना मंडी रोड के बीच मास्टर ड्रेनेज काम पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं, कालवाड़ रोड पर भी 100 करोड़ की लागत से मास्टर ड्रेनेज काम होगा।
2. बेनाड़ रोड, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा, इण्डस्ट्रियल एरिया से निवारू रोड व आसपास के क्षेत्र के लिए ड्रेनेज कार्य पर 58 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
3. चाकसू में 8 करोड़ की लागत से ड्रेनेज सिस्टम कार्य होगा।
4. हरमाड़ा व बढ़ारना के वार्ड 4 एवं 5 की विभिन्न कॉलोनियों में विश्वकर्मा, आकेड़ा डूंगर आदि में स्थित विभिन्न औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों में निवासरत श्रमिकों व निवासियों को सीवरेज सुविधा के लिए एफएसटीपी कार्य होगा। लागत 15 करोड़ रुपए आएगी।
1. जयपुर के जेके लोन अस्पताल में 500 बैड क्षमता का आईपीडी टॉवर 75 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।
2. आरयूएचएस में 200 बैड का पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड और ट्रीटमेंट सेंटर बनाया जाएगा।
3. जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर मैटल हेल्थ ट्रीटमेंट की स्थापना होगी। जहां मानसिक रूप से बीमार लोगों की काउंसलिंग और उनका उपचार किया जाएगा।
4. महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय जयपुर में 100 करोड़ रुपए की लागत से विकास करवाया जाएगा।
5. जयपुर के प्रतापनगर में 128 फ्लैट्स की योजना (चिनाब अपार्टमेंट) पर 32 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
6. जयपुर में एचटी लाइन को भूमिगत करने के लिए 60 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
7. जयपुर नए सेंट्रल जेल की बिल्डिंग का विस्तार किया जाएगा।
8. जयपुर सरस डेयरी के प्रोडेक्ट की बिक्री के लिए दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में भी आउटलेट खोले जाएंगे।
9. जयपुर में पीपीपी मोड पर स्मार्ट पार्किंग का निर्माण करवाया जाएगा।
10. जयपुर में आमजन एवं पर्यटकों के लिए सुविधा सेंटर विकसित किए जाएंगे।
11. जयपुर के साइंस पार्क में स्पेस गैलेरी और चिल्ड्रन गैलेरी की स्थापना की जाएगी।
Published on:
11 Feb 2026 05:30 pm
