
राजस्थान विधानसभा में डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी। फोटो पत्रिका
Rajasthan Budget 2026 : भजनलाल सरकार का आज तीसरा पूर्ण बजट पेश किया जा रहा है। इस बजट को राजस्थान विधानसभा में डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी पेश कर रही हैं। दीया कुमारी ने कहा कि साल 2026-27 में राजस्थानियों की सालाना इनकम 2 लाख के पार हो जाएगी।
अपनेा बजट पेश करती हुईं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा पिछली सरकार के वित्तीय कुपंबंधन से उबारने के लिए निवेश को प्रोत्साहन दिया गया है। सामाजिक आर्थिक विकास के साथ पर्यावरणीय सुरक्षा देने के लिए पिछली बार हरित बजट पेश किया गया था।
अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए दीया कुमारी ने कहा कि भजनलाल सरकार में 41 प्रतिशत अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा। यह 41.39 प्रतिशत बढ़कर 2026-27 में 21 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। अब प्रति व्यक्ति आय 1.68 लाख से बढ़कर 2 लाख 2 हजार के पार पहुंच जाएगी।
दीया कुमारी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर 3427 करोड़ रुपए का पूंजीगत खर्च किया गया। यह खर्च अब तक का सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 42 हजार किलोमीटर सड़कों का विकास किया है।
Published on:
11 Feb 2026 11:35 am
