
वित्त मंत्री दीया कुमारी। ग्राफिक्स फोटो पत्रिका
Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान विधानसभा में आज बुधवार 11 फरवरी को डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी राजस्थान बजट 2026 पेश किया। अपने बजट के पिटारे से दीया कुमारी ने कई बड़ी घोषणाएं की। जानिए राजस्थान बजट 2026 की 11 अहम बातें।
1- वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की घोषणा की है। साथ ही सरकार नई जल नीति लाएगी। करीब 6500 गांवों को हर घर नल हर घर जल योजना से जोड़ा जाएगा। करीब 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन भी दिए जाएंगे।
2- वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में सरकार 30 हजार युवाओं को सीएम स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख तक ब्याज फ्री-कर्ज अनुदान देने की व्यवस्था की है।
3- वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तर्ज पर प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना की व्यवस्था की है। इसमें ऑनलाइन टेस्ट सुविधा सहित परीक्षाओं के आयोजन की सुविधा होगी। कॉलेज स्टूडेंट के लिए ड्रीम प्रोग्राम चलाया जाएगा, अगले साल 50 हजार छात्रों को इसका फायदा मिलेगा।
4- वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में कहा कि राजस्थान के सभी संभाग मुख्यालयों को सिग्नल फ्री किया जाएगा।
5- वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में कहा कि अब बिजली की मॉनिटिरिंग AI से होगी। प्रदेश में 220 केवीए के 6 नए जीएसएस, 132 केवी के 13 जीएसएस, 33 केवी के 110 नए जीएसएस बनाए जाएंगे। बीकानेर और जैसलमेर में 2950 करोड़ खर्च कर नए सोलर पार्क बनाए जाएंगे। बिजली सिस्टम की रीयल टाइम मॉनिटरिंग के लिए अजमेर डिस्काम सेंटर को एआई से जोड़ा जाएगा।
6- वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में कहा कि लखपति दीदी श्रेणी की महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने के लिए ब्याज अनुदान पर मिलने वाले ऋण की सीमा ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 लाख कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में ₹100 करोड़ खर्च कर शिक्षित महिलाओं के लिए जिला स्तर पर 'रूरल वूमेन BPO' स्थापित किए जाएंगे।
7- वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में कहा कि मरीजों के परिजनों को बड़ी राहत देने के लिए प्रदेश के 6 शहरों में हाई-टेक विश्रामगृह और 'अटल आरोग्य फूड कोर्ट' बनाए जाएंगे। इनमें जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर शामिल हैं। अटल आरोग्य फूड कोर्ट के लिए सरकार ने ₹100 करोड़ की व्यवस्था की है।
8- वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में कहा कि सरकार ने सड़क हादसों में होने वाली मौतों को रोकने के लिए 'गोल्डन ऑवर' मैनेजमेंट का फैसला लिया है। ₹150 करोड़ की लगात से राज्य की नई ट्रॉमा और इमरजेंसी पॉलिसी लाई जाएगी। प्रदेश के बेड़े में 250 आधुनिक एम्बुलेंस चरणबद्ध तरीके से शामिल किए जाएंगे। हाईवे पर बने 'रेस्ट एरिया' में एम्बुलेंस तैनात की जाएंगी ताकि एक्सीडेंट होने पर रिस्पांस टाइम कम से कम हो।
9- वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में कहा कि शेखावटी के हवेलियों के संरक्षण के लिए 200 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। इस पैसे से शेखावटी की हवेलियों की सूरत बदली जाएगी। साथ ही यूनेस्को की विश्व हेरिटेज की सूची में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा।
10- वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में कहा कि ग्रामीण इलाकों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) पर हार्ट अटैक की पहचान और प्राथमिक उपचार संभव होगा। 'टेली एक्स थ्रांबोसिस' तकनीक के माध्यम से गांवों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह पर तत्काल इंजेक्शन और उपचार दिया जा सकेगा, जिससे अस्पताल पहुँचने से पहले होने वाली मौतों को रोका जा सके।
11- वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में कहा कि राजस्थान में अब सभी के लिए फ्री इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
Updated on:
11 Feb 2026 05:25 pm
Published on:
11 Feb 2026 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
