6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Kisan Samman Nidhi : राजस्थान के 74 लाख किसानों में फिर जगी उम्मीद, इस दिन मिल सकती है 22वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त पर नया अपडेट। राजस्थान के 74 लाख किसानों में एक बार फिर नई उम्मीद जगी है। इस दिन मिल सकती है 22वीं किस्त।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan 7.4 million farmers renewed hope they may receive their PM Kisan Samman Nidhi 22nd installment on this day

फोटो - AI

PM Kisan Samman Nidhi : होली आई और चली गई। पर पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त अभी तक नहीं आई है। एक बार फिर हलचल मची है। राजस्थान के 74 लाख किसानों में एक नई उम्मीद जगी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि 13 मार्च को पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में आ जाएगी। पर अभी तक यह कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, सिर्फ एक संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के कोकराझार जाएंगे। वे बोडोलैंड टेरीटोरियल एरियाज डिस्ट्रिक्ट के कोकराझार में कुछ बड़े सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी यहां एक बड़ी रैली को भी संबोधित करेंगे।

13 मार्च को हो सकती है घोषणा

ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी 13 मार्च होने वाली रैली में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करने की घोषणा कर सकते हैं। वैसे पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को बनारस में जारी की गई थी। 21वीं किस्त नवंबर 2025 में तमिलनाडु के कोयंबटूर से जारी की गई थी।

किसानों के बैंक खाते में कितने पैसे आएंगे?

पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपए भेजे जाएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए साल में तीन बार 2-2 हजार रुपए दिए जाते हैं।