11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम किसान योजना: 22वीं किस्त आने से पहले आई बुरी खबर, 19 लाख किसान लिस्ट से बाहर, ऐसे करें ठीक

PM Kisan Yojana 22th Installment: पीएम किसान योजना में 19.04 लाख किसान परिवारों की किस्त तकनीकी और दस्तावेजी खामियों के कारण रोक दी गई है। भूमि रिकॉर्ड, विरासत विवरण और पात्रता में गड़बड़ी मुख्य वजह बनी। सरकार ने किसानों को पोर्टल पर जानकारी अपडेट, e-KYC और भूमि सत्यापन कराने की सलाह दी है, ताकि अगली किस्त मिल सके।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Feb 10, 2026

PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana (Patrika Creative Image)

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी और सचेत करने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत जहां करोड़ों किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। वहीं, ताजा आंकड़ों ने देश के कई हिस्सों में हलचल मचा दी है।

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, 19.04 लाख किसान परिवारों की किस्त तकनीकी और दस्तावेजी खामियों के कारण रोक दी गई है। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपए (2,000 की तीन किस्तें) दिए जाते हैं। हालांकि, आगामी किस्त से पहले सत्यापन प्रक्रिया के दौरान बड़ी विसंगतियां पाई गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य रूप से भूमि रिकॉर्ड और विरासत संबंधी जानकारी में त्रुटियों के कारण यह कदम उठाया गया है।

किस्त रुकने के तीन सबसे बड़े कारण

  • लगभग 13.61 लाख किसान ऐसे हैं, जिन्होंने विरासत में मिली भूमि का पंजीकरण तो कराया, लेकिन 'पूर्व भू-धारक' का सही विवरण दर्ज नहीं किया।
  • करीब 2.49 लाख मामलों में यह देखा गया कि एक ही जमीन के टुकड़े पर पुराना मालिक और वर्तमान मालिक, दोनों ही योजना का लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।
  • 2.92 लाख किसान ऐसे पाए गए, जिन्होंने 01 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी, लेकिन उनकी जानकारी योजना की अनिवार्य शर्तों से मेल नहीं खा रही है।

अपडेट न होने पर हाथ से निकल सकता है लाभ

सरकार का स्पष्ट कहना है कि बिना उचित सत्यापन के भुगतान जारी करना संभव नहीं है, क्योंकि इससे अपात्र लोगों तक सरकारी धन पहुंचने का जोखिम रहता है। यदि इन विसंगतियों को समय रहते दूर नहीं किया गया, तो इन 19 लाख परिवारों को अगली किस्त से हाथ धोना पड़ सकता है।

किस्त दोबारा शुरू कराने के लिए क्या करें किसान?


अगर आपकी भी किस्त रुक गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इसके सुधार के लिए स्पष्ट गाइडलाइंस जारी की हैं। आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं और "Update / Missing Information" विकल्प का उपयोग कर विवरण सुधारें।

  • अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर ई-केवाईसी (e-KYC) और भूमि सत्यापन (Land Seeding) की स्थिति जांचें।किसान अपने जनपद के उप कृषि निदेशक कार्यालय में जाकर भौतिक सत्यापन और दस्तावेजों में सुधार करवा सकते हैं।
  • सुनिश्चित करें कि आपका आधार कार्ड, सक्रिय बैंक खाता और भूमि रिकॉर्ड (खतौनी) आपस में लिंक हों और उनके नाम की स्पेलिंग में कोई अंतर न हो।
  • प्रशासन ने किसानों को आश्वस्त किया है कि यह रोक स्थायी नहीं है। जैसे ही किसान अपने दस्तावेजों को अपडेट और सत्यापित कर लेंगे, रुकी हुई किस्तों का भुगतान उनके खाते में स्वतः भेज दिया जाएगा।
  • सरकार का लक्ष्य है कि केवल वास्तविक और पात्र किसानों को ही इस पारदर्शी व्यवस्था का लाभ मिले। अतः, यदि आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो अगली किस्त आने से पहले अपना स्टेटस पोर्टल पर जाकर जरूर चेक कर लें।

अब तक कितनी किस्त आ चुकी हैं?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 21 किस्त रिलीज हो चुकी हैं।
  • 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी हुई थी।
  • इस किस्त को हर बार की तरह खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया।
  • इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिला था।

क्या देरी होगी 22वीं किस्त में या नहीं?

जान लें कि पीएम किसान योजना की हर किस्त चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। इस हिसाब से 22वीं किस्त का समय इसी फरवरी में हो रहा है। इसलिए माना तो यही जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी में ही जारी हो सकती है।