जयपुर मार्केट (फोटो: पत्रिका)
Karwa Chauth Date: संपूर्ण सुहाग और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए किया जाने वाला करवा चौथ व्रत इस बार शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। पर्व से पहले ही बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। महिलाओं ने व्रत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं।
सुहागनों की भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी है। वे करवा, श्रृंगार का सामान, उपहार, पूजा सामग्री, और मेहंदी खरीदने के लिए बाजारों का रुख कर रही हैं। कई महिलाओं ने तो हाथों में मेहंदी रचाकर पर्व का उत्साह और भी बढ़ा दिया है।
इस वर्ष करवा चौथ पर रात 8:30 बजे चंद्रोदय होगा, जिसके बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगी। ज्योतिषाचार्य लक्ष्मीकांत शुक्ला के अनुसार इस बार सूर्योदय से रात 9:39 बजे तक सिद्धि योग बना रहेगा। साथ ही शाम 5:31 बजे तक कृतिका नक्षत्र और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इस दिन वृष राशि पर उच्च का चंद्रमा भी रहेगा जो व्रत के प्रभाव को और अधिक फलदायी बनाएगा।
विक्रेताओं के अनुसार, इस बार बाजार में सादा और रंग-बिरंगे करवे महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। रंग, आकार और सजावट के अनुसार करवे की कीमतें भी अलग-अलग हैं।
मिट्टी के करवों के साथ-साथ चीनी मिट्टी से बने करवे भी बाजार में उपलब्ध हैं। हर क्षेत्र के अपने रिवाज होते हैं, इसलिए लोग अपनी परंपरा के अनुसार करवे खरीद रहे हैं।
महिलाएं पूजा की सामग्री, उपहार, खाजे और अन्य भोग सामग्री घरों में तैयार कर रही हैं। व्रत के दिन वे निर्जल और निराहार रहकर दिनभर पूजा करेंगी।
चंद्रमा के साथ शिव-पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की भी पूजा की जाएगी। इसके बाद महिलाएं पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलेंगी।
Updated on:
09 Oct 2025 12:48 pm
Published on:
09 Oct 2025 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग