
- मुहाना मंडी में आज सब्जियों के भावों में दिखा उतार-चढ़ाव
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भावों में उतार-चढ़ाव दिखाई दिया। आज जहां टमाटर के दामों में एक बार फिर गिरावट देखी गई, वहीं बारीक हरी मिर्ची के दामों में फिर से इजाफा देखा गया। आज आलू के दामों में भी गिरावट रही। इनके अलावा अन्य सब्जियों के दाम यथावत रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू सस्ता होकर 4 से 8 रुपए के बीच बिका तो वहीं प्याज के दाम भी आज 8 से 16 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम आज यथावत रहे। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 13 से 15 रुपए
टमाटर देसी 7 से 12 रुपए
मटर 20 से 22 रुपए
मिर्ची 20 से 35 रुपए
बारीक मिर्च 60 से 80 रुपए
फूल गोभी 8 से 15 रुपए
पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए
करेला 40 से 45 रुपए
शिमला मिर्च 20 से 25 रुपए
नींबू 95 से 105 रुपए
लोकी 13 से 15 रुपए
भिंडी 40 से 60 रुपए
अदरक 54 से 55 रुपए
ग्वार फली 40 से 60 रुपए
बैंगन 15 से 20 रुपए
कद्दू 15 से 17 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 15 से 22 रुपए
टिंडा 12 से 30 रुपए
गाजर 10 से 12 रुपए
मूली 15 से 16 रुपए
- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
---------------------------------
आलू हो रहा सस्ता
आलू 4 से 8 रुपए
प्याज 8 से 16 रुपए
लहसुन 30 से 100 रुपए
- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर
Published on:
13 Mar 2026 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
