
Holiday (फाइल फोटो पत्रिका)
Long Weekend March 2026: जयपुर. मार्च का तीसरा और आखिरी सप्ताह सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के लिए छुट्टियों की खुशखबरी लेकर आ रहा है। 20 से 31 मार्च के बीच कुल 11 दिनों में 7 अवकाश पड़ रहे हैं, जिससे लोगों को तीन बार लंबे वीकेंड का आनंद लेने का मौका मिलेगा।
इस दौरान राजस्थान सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण त्योहारों पर अवकाश घोषित किए गए हैं। 20 मार्च को चेटीचंड के अवसर पर अवकाश रहेगा, जिसके बाद 21 मार्च शनिवार और ईदुल--फितर का अवकाश है। 22 मार्च रविवार होने से लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल जाएगी।
इसके बाद 26 मार्च को रामनवमी का अवकाश रहेगा। यदि कर्मचारी 27 मार्च को एक दिन का अवकाश ले लेते हैं तो 26 से 29 मार्च तक चार दिन का लंबा वीकेंड मिल सकता है, क्योंकि 28 मार्च शनिवार और 29 मार्च रविवार है।
इसी तरह महीने के अंत में भी लंबी छुट्टी का अवसर है। 31 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा। अगर कोई कर्मचारी 30 मार्च को अवकाश लेता है तो 28 से 31 मार्च तक लगातार चार दिन की छुट्टी का आनंद लिया जा सकता है।
लगातार मिल रही इन छुट्टियों से पर्यटन स्थलों पर भी भीड़ बढ़ने की संभावना है। कई लोग इस दौरान परिवार के साथ यात्रा या धार्मिक स्थलों के दर्शन की योजना बना रहे हैं। कुल मिलाकर मार्च का यह समय कर्मचारियों के लिए काम के बीच राहत और घूमने-फिरने का सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है।
| दिनांक | दिन | अवकाश / अवसर |
|---|---|---|
| 20 मार्च | शुक्रवार | Cheti Chand |
| 21 मार्च | शनिवार | साप्ताहिक अवकाश-ईदुल—फितर |
| 22 मार्च | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
| 26 मार्च | गुरुवार | Ram Navami |
| 27 मार्च | शुक्रवार | वैकल्पिक अवकाश लेने पर लंबा वीकेंड |
| 28 मार्च | शनिवार | साप्ताहिक अवकाश |
| 29 मार्च | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
| 30 मार्च | सोमवार | वैकल्पिक अवकाश लेने पर लंबा वीकेंड |
| 31 मार्च | मंगलवार | Mahavir Jayanti |
| वीकेंड | संभावित छुट्टियां |
|---|---|
| पहला लंबा वीकेंड | 20 – 21 – 22 मार्च |
| दूसरा लंबा वीकेंड | 26 – 27 – 28 – 29 मार्च (27 को अवकाश लेने पर) |
| तीसरा लंबा वीकेंड | 28 – 29 – 30 – 31 मार्च (30 को अवकाश लेने पर) |
Updated on:
13 Mar 2026 12:26 pm
Published on:
13 Mar 2026 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
