12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farmer Welfare: ग्राम पंचायतों में 22 जनवरी को किया जाएगा विशेष ग्राम सभा का आयोजन, किसानों को मिलेंगी कई सौगातें

Rural Development: ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट–2026’ की तैयारी तेज, सीएम ने ली समीक्षा बैठक। देश–विदेश के विशेषज्ञ होंगे शामिल, उन्नत खेती को मिलेगा बढ़ावा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Jan 17, 2026

Global Rajasthan Agritech Meet 2026: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि 23 जनवरी (बसंत पंचमी) से गिरदावर सर्किल स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक कृषकों और पशुपालकों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को हर क्षेत्र में उन्नत और खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह आयोजन उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 22 जनवरी को ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों को शिविरों की जानकारी दी जाएगी। शिविर 23, 24, 25, 31 जनवरी तथा 1, 5, 6, 7 और 9 फरवरी को आयोजित होंगे। इन शिविरों में सॉइल हेल्थ कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी वितरण, पॉलीहाउस स्वीकृति, पशु टीकाकरण सहित कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। साथ ही गांवों में विकास कार्यों के प्रस्ताव भी लिए जाएंगे।

बसंत पंचमी किसानों के लिए विशेष महत्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि बसंत पंचमी किसानों के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह रबी फसलों की कटाई की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर शिविरों को सफल बनाने के निर्देश दिए।

वैज्ञानिक और कृषि विशेषज्ञ लेंगे भाग

राज्य स्तरीय ‘ग्राम–2026’ में देश-विदेश के किसान, वैज्ञानिक और कृषि विशेषज्ञ भाग लेंगे। उन्नत कृषि तकनीक, जल प्रबंधन और फसल विविधीकरण जैसे नवाचारों पर चर्चा होगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर तक किसानों को कार्यक्रम की पूरी जानकारी मिलनी चाहिए।