12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में NIA स्कॉलर ब्लैकमेल कांड: मुंबई के शातिर ने अश्लील फोटो-वीडियो की धमकी दे वसूले 10 लाख, पुलिस ने दबोचा

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) के एक पीएचडी स्कॉलर को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 10 लाख रुपए वसूलने के मामले में ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक साल से पीड़ित को पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Feb 12, 2026

Jaipur NIA Scholar Blackmail Mumbai Man Arrested

आरोपी गिरफ्तार (फोटो- पत्रिका)

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) के एक पीएचडी स्कॉलर को अश्लील फोटो और वीडियो के नाम पर डराकर लाखों रुपए वसूल लिए गए। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करन शर्मा के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सील्वेस्टर फर्नाडीस (47) के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से मुंबई का निवासी है और वर्तमान में जयपुर के अजमेर रोड इलाके में रह रहा था। आरोपी ने पीड़ित स्कॉलर से दोस्ती कर उसे अपने विश्वास में लिया और बाद में कथित अश्लील सामग्री के जरिए उसे जाल में फंसा लिया।

पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर वसूले लाखों

जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले एक साल से पीड़ित को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। वह स्कॉलर को धमकी देता था कि यदि उसने पैसे नहीं दिए, तो वह उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इतना ही नहीं, आरोपी उसे पुलिस केस में फंसाने का डर भी दिखाता था। इस बदनामी और कानूनी कार्रवाई के डर से पीड़ित अब तक आरोपी को करीब 10 लाख रुपए दे चुका था।

10 फरवरी को दर्ज हुई रिपोर्ट

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़ित ने 10 फरवरी को ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की और आरोपी सील्वेस्टर को धर दबोचा। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है।