11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान बजट: आज खुलेगा खुशियों का पिटारा; बुजुर्ग-युवाओं-महिलाओं-किसानों की भरेगी जेब!

Rajasthan budget 2026 : उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा में अपने कार्यकाल का तीसरा व 21वीं सदी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट पेश करेंगी, जिसमें विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ना तय है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Budget 2026

Rajasthan budget 2026 : जयपुर। उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा में अपने कार्यकाल का तीसरा व 21वीं सदी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट पेश करेंगी, जिसमें विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ना तय है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में युवाओं को नई नौकरियों के साथ ही लखपति दीदी के उत्पादों के लिए मार्ट बनाकर उन्हें उद्यमी बनाने की पहल, किसानों की सम्मान निधि बढ़ाने और गेहूं आदि की उपज व दूध की बिक्री पर बोनस, बुजुर्ग-विधवा-दिव्यांग पेंशन में वृद्धि, संभाग मुख्यालय वाले शहरों में स्मार्ट सिटी जैसी सुविधाएं और कस्बों में कृषि उत्पादों से जुड़े उद्योग व ग्रामीण रोजगार बढ़ाने के लिए घोषणा होने की उम्मीद की जा रही है।

संभावना यह भी है कि केंद्र की तर्ज पर कर्मचारियों की तबादला नीति आए और आरएएस सहित अन्य कुछ बड़े पदों को छोड़कर अन्य नौकरियों के लिए इंटरव्यू समाप्त कर दिए जाएं। सरकारी स्कूलों के आधारभूत ढांचे में सुधार और मेडिकल ट्यूरिज्म, फार्मा हब व सेमीकंडक्टर उत्पान जैसे प्रयासों के साथ ही आमजन की उम्मीदें पूरा करने वाली आवश्यकताओं से जुड़ी घोषणाओं को भी बजट में जगह मिलने की पूरी संभावना है।

उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी ने मंगलवार दोपहर वित्त विभाग के अधिकारियों की कोर टीम के साथ बजट को अंतिम रूप दिया और उसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस आदि विभागों में खाली पदों को भरने के लिए नई भर्तियों की घोषणा होने के आसार है, गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा, संविदा कर्मचारियों के मानेदय बढ़ाने के लिए भी बजट में प्रावधान हो सकता है।

ये विधेयक लाने की घोषणा हो सकती है

  • दो से ज्यादा बच्चों वालों के चुनाव लड़ने का रास्ता खोलने के लिए निकाय-पंचायत अधिनियम में संशोधन
  • खेजड़ी के पेड़ों को प्रोत्साहन व संरक्षण के लिए विधेयक, जिसमें सौर ऊर्जा संयत्र के लिए गाइडलाइन संभव
  • जन विश्वास अध्यादेश के स्थान पर विधेयक
  • अशांत क्षेत्र विधेयक

ऐसी घोषणाओं की भी उम्मीद

  • नए स्टेट हाइवे-एक्सप्रेस हाईवे सहित अन्य सड़कों के निर्माण, अपग्रेडेशन, नए ओवरब्रिज, अंडर ब्रिज
  • महिलाओं के लिए डेयरी प्रोत्साहन योजना, जिसमें सब्सिडी व आसान कर्ज की व्यवस्था
  • अमृत-2.0 के अंतर्गत नए कार्य, कस्बों व छोटे शहरों के लिए सीवरेज व पेयजल योजनाएं
  • जलजीवन मिशन में बचे हुए घरों तक पानी पहुंचे
  • नई सिंचाई परियोजनाएं कमांड एरिया बढ़ाने का प्लान
  • रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल क्षेत्र से जुड़ी यूनिट्स
  • जयपुर मेट्रो फेज-2 का अगला फेज
  • एयरोस्पेस और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री
  • नए स्कूल भवन, जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत

बजट में किस सेक्टर के लिए क्या घोषणाएं

खेती, पशुपालन और डेयरी -सवाईमाधोपुर में अमरूद प्रोसेसिंग व बाड़मेर में अनार कलस्टर प्रोसेसिंग यूनिट

महिला और बाल विकास - आंगनवाड़ी वर्कर और आशा सहयोगियों को प्रोत्साहन राशि

इंफ्रास्ट्रक्चर- जीरामजी योजना में गांवों में सरकारी दफ्तरों की बिल्डिंग जैसे कार्य

मेडिकल - डॉक्टरों, नर्सिंग-पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पद भरने की घोषणा

बिजली- किसानों को नए बिजली कनेक्शन