11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budget 2026-27: राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी की केंद्रीय बजट पर आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

दिया कुमारी की प्रतिक्रिया स्पष्ट करती है कि राजस्थान सरकार, केंद्र के 'विकसित भारत' के विजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है।

2 min read
Google source verification

जयपुर: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए बजट को लेकर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने अपनी गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन का प्रतिबिंब है, जिसमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति से लेकर देश की आर्थिक शक्ति को वैश्विक शिखर पर ले जाने का लक्ष्य समाहित है।

'सबका साथ, सबका विकास'

दिया कुमारी ने बजट को जनकल्याणकारी और समावेशी बताते हुए कहा कि इसमें भारत के समग्र विकास की दूरदृष्टि साफ दिखाई देती है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा, 'विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करने वाला केंद्रीय बजट 2026-27 देश के उज्ज्वल भविष्य की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करता है। आज इस जनकल्याणकारी बजट को लाइव देखने का अवसर मिला, जिसमें भारत के समग्र विकास की दूरदृष्टि साफ दिखाई देती है।'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की ओर तेज़ी से अग्रसर है। उनकी सोच “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को साकार करता यह बजट राष्ट्र निर्माण की सामूहिक भावना को और मजबूती देता है।

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने आगे कहा, 'केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के साथ-साथ किसान कल्याण और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करता है। नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार, युवाओं के सपनों को नई उड़ान और राष्ट्र की आर्थिक शक्ति को सशक्त बनाने की स्पष्ट झलक इस बजट में दिखाई देती है।'


राजस्थान का बजट 11 फरवरी को

केंद्रीय बजट की इन घोषणाओं के बीच अब सबकी निगाहें राजस्थान के राज्य बजट 2026-27 पर टिकी हैं। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी आगामी 11 फरवरी 2026 को राजस्थान विधानसभा में अपना तीसरा बजट पेश करने जा रही हैं।


केंद्र और राज्य का 'डबल इंजन' !

दिया कुमारी की प्रतिक्रिया स्पष्ट करती है कि राजस्थान सरकार, केंद्र के 'विकसित भारत' के विजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है। 11 फरवरी को आने वाला राजस्थान का बजट इस केंद्रीय बजट की घोषणाओं को धरातल पर उतारने का एक महत्वपूर्ण जरिया बनेगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग