11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान बजट से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना को लेकर आई बड़ी खबर, सरकार ने किया ऐसा ऐलान

Rajasthan Budget 2026: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि वर्ष 2026-27 का राज्य बजट स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बजट से आमजन को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Budget, Rajasthan Budget 2026, Rajasthan Budget Latest News, Rajasthan Budget Today News, Rajasthan Budget Breaking News, Chief Minister Ayushman Arogya Yojana

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री एक साथ आते हुए। फोटो- पत्रिका

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत राज्य का वर्ष 2026–27 का बजट स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ ही प्रदेश के सर्वांगीण विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की ओर से प्रस्तुत बजट में महिला, युवा, गरीब, किसान सहित सभी वर्गों के उत्थान और विकसित राजस्थान का दूरदर्शी विजन निहित है। यह बजट आमजन को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

500 बेड क्षमता का अत्याधुनिक आईपीडी टावर

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि बजट में वंचित पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर आरोग्य शिविरों के आयोजन की महत्वपूर्ण घोषणा की गई है, जिससे हर परिवार को निशुल्क उपचार का लाभ मिल सकेगा।

जयपुर स्थित जेके लोन अस्पताल में 500 बेड क्षमता का अत्याधुनिक आईपीडी टावर स्थापित होने से शिशु एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक विस्तार होगा। प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालयों जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर के संबद्ध अस्पतालों में 500 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक विश्राम गृहों का निर्माण होने से मरीजों के परिजनों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

अतिरिक्त ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन काउंटर बनेंगे

खींवसर ने कहा कि प्रदेश में चरणबद्ध रूप से 500 अतिरिक्त ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन काउंटर स्थापित किए जाने की घोषणा से दवा वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी और सुलभ बनेगी। सड़क दुर्घटना, प्रसूति और हार्ट अटैक जैसी आपात स्थितियों में त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के लिए राज सुरक्षा योजना लागू की जाएगी, जिससे आपातकालीन चिकित्सा तंत्र और अधिक प्रभावी होगा।

इसी प्रकार मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए राज ममता योजना प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर मानसिक स्वास्थ्य केयर सेल भी स्थापित किए जाएंगे। बदलती जीवनशैली और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

यह वीडियो भी देखें

अटल आरोग्य फूड कोर्ट के लिए 100 करोड़

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि अस्पताल परिसरों में स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल आरोग्य फूड कोर्ट हेतु 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जो मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहतकारी प्रयास है। इसी प्रकार दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पार्थिव देह को सम्मानपूर्वक घर तक पहुंचाने के लिए मोक्ष वाहिनी योजना शुरू करने की घोषणा एक संवेदनशील कदम है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित, स्वस्थ और सशक्त राजस्थान का मजबूत दस्तावेज है। इन घोषणाओं से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक संवेदनशील, सुदृढ़ और जनकेंद्रित बनेगी।