
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फाइल फोटो- पत्रिका)
Rain alert in Rajasthan: जयपुर। राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज सुबह से ही बारिश् का अलर्ट शुरू हो गया है। इस चेतावनी में मौसम विभाग अगले तीन घंटे में बारिश की सूचना दे रहा है। 15 मार्च को आधे राजस्थान में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 15 मार्च को अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं,खैरथल—तिजारा, कोटपुतली—बहरोड, सीकर, चूरू, हनुमानगढ व श्री गंगानगर में यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने पहले सात बजे तीन घंटे की बारिश का अलर्ट जारी किया। इसके बाद अब नौ बजे अगले तीन् घंटे में श्रीगंगानगर व हनुमानगढ में बारिश की चेतावनी दी है। इसके बाद 11 बजे अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत अगले तीन घंटे में अलवर व भरतपुर सहित आस—पास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने आगामी 18 व 19 मार्च को राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Updated on:
15 Mar 2026 11:12 am
Published on:
15 Mar 2026 10:22 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
