
एसीबी: फोटो पत्रिका नेटवर्क
जयपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में एसीबी जयपुर ग्रामीण ने ग्राम पंचायत बाजवास (पंचायत समिति परबतसर, जिला डीडवाना-कुचामन) के प्रशासक/सरपंच राजेन्द्र प्रसाद मोयल को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धरोहर राशि लौटाने की एवज में अवैध कमीशन मांगने का आरोप है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के अनुसार परिवादी को वर्ष 2024-25 में ग्राम पंचायत बाजवास में सामग्री आपूर्ति का टेंडर मिला था, जिसकी अवधि 31 मार्च 2025 को समाप्त हो गई थी।
सामग्री आपूर्ति का भुगतान तो हो गया, लेकिन ग्राम पंचायत में जमा 2 लाख रुपए की धरोहर राशि वापस नहीं की जा रही थी। इसके लिए परिवादी ने सरपंच को कई बार प्रार्थना पत्र और रिमाइंडर दिए।
राज सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत के बाद 27 जनवरी 2026 को परिवादी को कार्य की राशि तो मिल गई, लेकिन इसके बावजूद आरोपी सरपंच ने 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। शिकायत का विधिवत सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।
एसीबी ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। गुरुवार को को सांचौर चौराहा, परबतसर क्षेत्र में ट्रैप कार्रवाई आयोजित की गई। एएसपी सुनील सियाग के निर्देशन में टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।
Updated on:
05 Feb 2026 06:41 pm
Published on:
05 Feb 2026 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
