
राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए फरवरी महीना सुनहरा अवसर लेकर आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की विभिन्न भर्तियों में लाखों अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। फॉरेस्टर, महिला पर्यवेक्षक, कृषि पर्यवेक्षक, लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक और लैब असिस्टेंट जैसी पांच बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन पदों पर कुल मिलाकर 10 लाख से अधिक आवेदन अब तक भरे जा चुके हैं, जिससे युवाओं में सरकारी सेवा के प्रति बढ़ती रुचि साफ दिखाई दे रही है।
| भर्ती का नाम | भरे गए फॉर्म्स | अंतिम तिथि |
|---|---|---|
| फॉरेस्टर भर्ती 2026 | 2,83,950 | 11 फरवरी 2026 |
| पर्यवेक्षक (महिला) भर्ती 2026 | 84,898 | 11 फरवरी 2026 |
| कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 | 1,05,429 | 11 फरवरी 2026 |
| लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक संयुक्त भर्ती 2026 | 3,24,651 | 13 फरवरी 2026 |
| लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 | 2,36,477 | 25 फरवरी 2026 |
फॉरेस्टर, महिला पर्यवेक्षक और कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के आवेदन 11 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे, जबकि लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक के लिए 13 फरवरी और लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए 25 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें। ये भर्तियां प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
Updated on:
06 Feb 2026 12:42 pm
Published on:
06 Feb 2026 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
