
Gold Or Silver Price Today
Gold-Silver Price Crash Today: कमोडिटी मार्केट (MCX) के लिए आज का दिन बेहद उथल-पुथल भरा रहा। वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते भारतीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त "क्रैश" देखने को मिला है। जहां चांदी की कीमतों में एक ही दिन में 13,000 रुपये से अधिक की गिरावट आई है, वहीं सोना और कॉपर भी भारी बिकवाली के दबाव में नजर आ रहे हैं।
जयपुर के बुलियान कारोबारी अश्विनी तिवारी ने बताया कि MCX पर आज सोने (GOLD) की चमक फीकी पड़ गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोने का भाव 1,50,005 रुपये के स्तर पर आ गया है, जिसमें 2,066 रुपये (-1.36%) की बड़ी कमी दर्ज की गई है। छोटे निवेशकों के लिए 'GOLDM' (Sona Mini) का हाल भी कुछ ऐसा ही है, जो 2,005 रुपये टूटकर 1,48,311 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। निवेशकों में मची इस अफरा-तफरी का मुख्य कारण सोने की ऊंची कीमतों पर मुनाफावसूली माना जा रहा है।
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा मार चांदी के निवेशकों पर पड़ी है। चांदी (SILVER) की कीमतें 12,908 रुपये गिरकर 2,30,907 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि चांदी मिनी (SILVERM) में गिरावट का आंकड़ा और भी बड़ा है, जहां यह 13,403 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2,38,568 रुपये पर पहुंच गया है। पिछले कल की तुलना में चांदी में आई यह सुनामी खरीदारों के लिए बड़ा मौका हो सकती है, लेकिन बाजार की स्थिरता पर सवालिया निशान लगा रही है।
कीमती धातुओं के साथ-साथ औद्योगिक धातु कॉपर में भी आज कमजोरी देखी गई। कॉपर की कीमतें 11.35 रुपये की गिरावट के साथ 1216.65 रुपये पर कारोबार कर रही हैं。 बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक मांग में कमी और डॉलर की मजबूती के कारण बेस मेटल्स पर दबाव बना हुआ है।
Published on:
06 Feb 2026 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
