Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशहरा चल समारोह में चली गोलियां, भाजपा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक समर्थक भिड़े

आमने-सामने मंच लगाकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता चल समारोह के स्वागत में लगे थे। फिर देखते ही देखते भिड़ गए। दोनों ओर से धक्कामुक्की और हाथापाई के बीच अफरा-तफरी मच गई, जब गोली चलने की आवाज से तनाव बढ़ गया।

2 min read
GUN SHOOT

अलीगढ़ में बिल्डर को गोलियों भूना- फोटो सोर्स-Ai

Gunshot firing : दशहरा चल समारोह के दौरान कांचघर चौराहे पर बवाल हो गया। आमने-सामने मंच लगाकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता चल समारोह के स्वागत में लगे थे। फिर देखते ही देखते भिड़ गए। दोनों ओर से धक्कामुक्की और हाथापाई के बीच अफरा-तफरी मच गई, जब गोली चलने की आवाज से तनाव बढ़ गया। काफी समय तक चौराहा जंग का मैदान बना रहा और भगदड़ के हालात बने रहे। पुलिस ने तैनाती बढ़ाकर स्थिति नियंत्रित कर ली।

Gunshot firing : समर्थकों ने भी मंच लगा लिया

जानकारी के अनुसार घमापुर इलाके का दशहरा चल समारोह शुक्रवार को निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और झांकियां निकाली गईं। चल समारोह के स्वागत के लिए कांग्रेस नेता व विधायक लखन घनघोरिया के समर्थकों ने कांचघर चौराहे पर मंच सजाया था। वहां से जयकारे लगा रहे थे। इसी के ठीक सामने भाजपा नेता व पूर्व विधायक अंचल सोनकर के समर्थकों ने भी मंच लगा लिया। दोनों ही की ओर से चल समारोह के स्वागत के साथ ही नारेबाजी भी चल रही थी।

Gunshot firing : झांकी पूजन पर भिड़ंत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक घनघोरिया समर्थकों के साथ पैदल चुंगी चौकी की ओर निकले। वहां पर भाजपा समर्थकों की भी खासी भीड़ थी। इसी दौरान दुर्गा प्रतिमा की झांकी आ गई तो विधायक घनघोरिया पूजन के लिए आगे बढ़े। पुलिस के अनुसार इस पर भाजपा के कार्यकर्ता भी घेर कर खड़े हो गए तो दोनों ही पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। इस बहसबाजी के दौरान ही किसी ने फायर कर दिया। इससे तनाव बढ़ गया और चौराहे पर भगदड़ मच गई। सुरक्षा के लिए दोनों ही नेताओं के समर्थकों ने अपने नेता को घेरे में ले लिया। बताया गया है कि गोली दो से तीन राउंड चली।

Gunshot firing : अफरा तफरी मची

फायरिंग की आवाज सुनते ही दशहरा चल समारोह देखने आई भीड़ दहशत में आ गई और वहां भगदड़ और अफरा तफरी माहौल बन गया। सूचना मिलते ही घमापुर थाने समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। तब तक भाजपा और कांग्रेस समर्थक आपस में भिड चुके थे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर अलग कराया।

Gunshot firing : युवक के घायल होने की खबर

मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। वही एक युवक गोली लगने के कारण जमी हुआ है हालांकि पुलिस ने देर रात तक किसी के जमी होने की पुष्टि नहीं की। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर अशांति फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन गोली चलने की घटना की पुष्टि नहीं की गई है।