
MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर के खजराना क्षेत्र से एक भाजपा नेता वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें वह एक शादी में लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर करते नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद उसे थाना लाया गया और लिख-पढ़ी करने के बाद जमानत दे दी गई।
दरअसल, खजराना क्षेत्र के सूरज नगर में शादी के दौरान पृथ्वी सिंह नाम के युवक ने हर्ष फायरिंग की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर की दर्ज की थी। हालांकि, बाद में उसे जमानत दे दी गई। उसने पुलिस के सामने कान पकड़कर कहा की दोबारा भविष्य में ऐसा कभी नहीं करेगा। बता दें कि, पृथ्वी सिंह भाजपा का स्थानीय नेता है और वह भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया का करीबी माना जाता है।
खजराना पुलिस के आरक्षक प्रदीप सूर्यवंशी की शिकायत पर पृथ्वी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। आरक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया था कि शनिवार को ड्यूटी के दौरान उसे एक वीडियो मिला था। जिसमें बारात निकलने के दौरान एक युवक हर्ष फायरिंग करता नजर आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Published on:
03 Nov 2025 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

