Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करनेवाले अकील के हाथ पैर टूटे

Indore- एमपी के इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ की गई। आरोपी अकील ने दो विदेशी क्रिकेटरों का पीछा किया और इनमें से एक को गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

2 min read
Google source verification
Man who molested Australian cricketers has his arms and legs broken

Man who molested Australian cricketers has his arms and legs broken

Indore- एमपी के इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ की गई। आरोपी अकील ने दो विदेशी क्रिकेटरों का पीछा किया और इनमें से एक को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। हाईप्रोफाइल मामला होने से पुलिस फौरन सक्रिय हुइ और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आरोपी अकील के ​हाथ पैर टूटे नजर आए। उसके एक हाथ और एक पैर पर प्लास्टर बंधा था और वह एक पैर रखकर बमुश्किल लंगड़ाते हुए चल पा रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अकील आपराधिक प्रवृत्ति का है, उस पर पहले से कई केस दर्ज हैं।

मैच खेलने आईं ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से उस वक्त छेड़छाड़ की गई जब वे होटल रेडिसन ब्लू से कैफे जा रही थीं।
बाइक सवार आरोपी युवक ने उनका पीछा करते बदसलूकी की। एक क्रिकेटर को गलत तरीके से छुआ। छेड़छाड़ से दोनों क्रिकेटर घबरा गईं। उन्होंने सबसे पहले अपनी टीम मैनेजमेंट को खबर दी।

छेड़छाड़ की शिकार क्रिकेटरों ने बाद में एमआईजी थाने में शिकायत दर्ज कराई। विदेशी महिलाओं के साथ इस शर्मनाक घटना ने इंदौर को कलंकित कर दिया। आमजनों ने भी घटना की घोर निंदा की।

हाथ पैर टूट चुके

इधर शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक खजराना का है और उसके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। खास बात यह है कि विदेशी खिलाड़ियों का पीछा करते समय सरपट बाइक भगानेवाला आरोपी अकील पुलिस गिरफ्त में लंगड़ाता दिखा। उसके हाथ पैर टूट चुके हैं। आरोपी अकील के एक हाथ और एक पैर में प्लास्टर बंधा है। वह टूटे पैर के कारण बमुश्किल लंगड़ाता चल पा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कि आरोपी अकील के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और 78 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी की हर गतिविधि और पृष्ठभूमि की गहराई से जांच की जा रही है।