CM Mohan Yadav held a calf in his lap and caressed it in Indore
Indore- एमपी में अनेक स्थानों पर पड़वा आज मनाई जा रही है। इस मौके पर गोवर्धन और गौ पूजा की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी गोवर्धन पूजा और गाय की पूजा की। उन्होंने परंपरानुसार गाय को तिलक किया और उनकी आरती उतारी। सीएम मोहन यादव ने एक बछड़े को गोद में उठाकर उसे दुलार किया। उन्होंने मध्यप्रदेश को देश का प्रमुख दुग्ध उत्पादक राज्य बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सीएम मोहन यादव ने गाय पालने के इच्छुक लोगों की आर्थिक सहायता करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी व्यक्ति गौ पालन करना चाहता है या गौशाला चलाना चाहता है उन्हें राज्य सरकार सहयोग करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की हार्दिक मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि गौमाता सनातन संस्कृति की आत्मा है। गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट का आयोजन आनंद को बढ़ा देता है। सीएम मोहन यादव ने गौवंश के संरक्षण के लिए समाज से आगे आने का आव्हान किया। उन्होंने गाय के दूध, गोबर और गौ-मूत्र का महत्व प्रतिपादित करते हुए कहा कि कैंसर जैसी भयंकर बीमारी में भी गौ-उत्पाद प्रभावी साबित हो रहे हैं। वैज्ञानिक रूप से ये बात सिद्ध हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को इंदौर के रेशम केंद्र गौशाला पहुंचे। यहां गोवर्धन पूजा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सीएम मोहन यादव ने यहां गौमाता का पूजन किया। गाय के बछड़े को गोद में लेकर स्नेहपूर्वक दुलार भी किया।
सीएम मोहन यादव ने दोहराया कि हम मध्यप्रदेश को देश का प्रमुख दुग्ध उत्पादक राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस उद्देश्य से प्रदेश में पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। गाय को बेहतर आहार मिल सके, इसके लिए गौशालाओं की राशि 20 रूपए प्रति गौवंश से बढ़ाकर 40 रूपए प्रति गौवंश किया है। सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में गाय पालनेवालों के लिए अहम घोषणा की। उन्होने कहा कि जो भी व्यक्ति गौ पालन करना चाहता है या गौशाला चलाना चाहता है उन्हें राज्य सरकार भरपूर आर्थिक सहयोग करेगी।
इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव मंगलवार को राजधानी में गोवर्धन पूजा के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। रवीन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्यारों के बीच गोवर्धन पूजा कर आरती की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गाय को दुलारा और पशु आहार खिलाया। अन्नकूट की परम्परा अनुसार नया अन्न चढ़ाकर प्रसाद 56 भोग का थाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट किया गया।
Updated on:
22 Oct 2025 02:54 pm
Published on:
22 Oct 2025 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग