
मानसिक स्वास्थ्य
बीट्स पिलानी गोवा परिसर ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को मजबूत करने के लिए कई व्यापक उपाय लागू किए हैं। यह जानकारी डीन प्रो. सुमन कुंडू ने दक्षिण गोवा जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक में दी। यह बैठक शिक्षण संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के पालन की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। संस्थान ने काउंसलिंग सेवाओं, वेलनेस कैंप, फैकल्टी-आधारित हॉस्टल आउटरीच प्रोग्राम और मेंटरशिप प्रणाली लागू की है। मेंटल हेल्थ और छात्र सहायता समूहों के माध्यम से पीयर सपोर्ट को भी मजबूत किया गया है।
कैंपस में 2437 मेडिकल सेवा, हेल्पलाइन, खेल सुविधाओं का विस्तार और हॉस्टलों का उन्नयन भी किया गया है। फैकल्टी व वार्डन को मानसिक स्वास्थ्य प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण दिया गया है।
Published on:
08 Feb 2026 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
