8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रंगों में खिला बचपन, चित्रों के जरिए बच्चों ने दिखाई कल्पनाशक्ति, मिला खुलकर प्रतिभा दिखाने का मंच

कला कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शनबच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उनमें कला के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से बाबा रामदेव बाल सत्संग सुधा के तत्वावधान में रामदेव भवन में चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर अपनी कल्पनाशक्ति और कला कौशल का […]

2 min read
Google source verification
चित्रकला प्रतियोगिता के बाद उत्साहपूर्वक अपने बनाए आकर्षक चित्र प्रदर्शित करते नन्हें प्रतिभागी, साथ में निर्णायिका सिद्धि जैन।

चित्रकला प्रतियोगिता के बाद उत्साहपूर्वक अपने बनाए आकर्षक चित्र प्रदर्शित करते नन्हें प्रतिभागी, साथ में निर्णायिका सिद्धि जैन।

कला कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन
बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उनमें कला के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से बाबा रामदेव बाल सत्संग सुधा के तत्वावधान में रामदेव भवन में चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर अपनी कल्पनाशक्ति और कला कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम ने बच्चों में कला के प्रति नया उत्साह जगाया और आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही, ताकि और अधिक बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।

रचनात्मक सोच विकसित करने पर मार्गदर्शन
प्रतियोगिता की निर्णायिका सिद्धि जैन ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को पेंटिंग के दौरान ध्यान रखने योग्य सावधानियों एवं रचनात्मक सोच विकसित करने के उपायों पर मार्गदर्शन दिया तथा भविष्य में बड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता
प्रतियोगिता को कक्षा के अनुसार तीन वर्गों में विभाजित किया गया, ताकि प्रत्येक आयु वर्ग के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिल सके। सब-जूनियर वर्ग (नर्सरी से दूसरी कक्षा) के बच्चों को अपनी पसंद का चित्र बनाने की स्वतंत्रता दी गई, जबकि जूनियर वर्ग (तीसरी से पांचवीं कक्षा) के लिए प्राकृतिक दृश्य और सीनियर वर्ग (छठी से दसवीं कक्षा) के लिए देवी-देवता या महापुरुष विषय निर्धारित किया गया।

आयोजकों ने उपलब्ध करवाए पेपर और रंग
विशेष बात यह रही कि सभी प्रतिभागियों को चित्र बनाने के लिए आवश्यक पेपर और रंग आयोजकों की ओर से उपलब्ध कराए गए, जिससे बिना अतिरिक्त तैयारी के भी बच्चे सहजता से प्रतियोगिता में भाग ले सके। प्रतियोगिता सभी वर्गों के लिए निशुल्क रखी गई थी, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को भाग लेने का अवसर मिला।

विजेताओं को किया पुरस्कृत
हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के बाद बच्चों और अभिभावकों में अगली बार और बेहतर तैयारी के साथ भाग लेने का उत्साह भी देखने को मिला।

सीनियर वर्ग
प्रथम- विक्रम
द्वितीय- संगीता
तृतीय- रणवीर सिंह राजपुरोहित

जूनियर वर्ग
प्रथम- पूजा
द्वितीय- पियान
तृतीय- रणवीर

सब जूनियर वर्ग
प्रथम - बाबू
द्वितीय- एकता
तृतीय - राजवीर