
आइएएस अधिकारी स्नेहल आर.
ग्रामीण विकास व प्रशासनिक अनुभव रखने वाली अधिकारी को सौंपी गई जिले की कमान
कर्नाटक सरकार ने राज्य में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2013 बैच की आइएएस अधिकारी स्नेहल आर. को धारवाड़ जिले का नया उपायुक्त नियुक्त किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। अब तक वे बेंगलूरु में राष्ट्रीय आजीविका मिशन की मिशन निदेशक के रूप में कार्यरत थीं। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान उपायुक्त दिव्या प्रभु जी.आर.जे. का स्थानांतरण किया गया है और उनके स्थान पर स्नेहल आर. को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासनिक दक्षता और विकास योजनाओं का अनुभव
स्नेहल आर. को प्रशासनिक कार्यों में सख्ती और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जाना जाता है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन में कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने, ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने और रोजगार सृजन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे ग्रामीण विकास, आजीविका कार्यक्रमों के संचालन तथा प्रशासनिक प्रबंधन में अनुभव रखती हैं। उनके कार्यकाल में कई योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सफलता मिली है।
विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद
प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि स्नेहल आर. के अनुभव का लाभ धारवाड़ जिले को मिलेगा और विकास योजनाओं, राजस्व प्रशासन तथा जनकल्याण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।
Updated on:
10 Feb 2026 04:26 pm
Published on:
10 Feb 2026 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
