15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण पर ‘डबल मून’ का साया: इन 3 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़, रहें सावधान

Solar Eclipse 2026 : 17 फरवरी 2026 को सूर्य ग्रहण और चंद्रमा के डबल ट्रांजिट का मेष, तुला और कुंभ राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा? जानिए स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़ी पूरी जानकारी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Feb 15, 2026

Surya Grahan 2026

Surya Grahan 2026 : 17 फरवरी का सूर्य ग्रहण: मेष, तुला और कुंभ के लिए अलर्ट जारी (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगने जा रहा है। इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के हिसाब से यह ग्रहण दोपहर 3:26 बजे शुरू होगा और शाम 7:57 बजे तक रहेगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल लागू नहीं होगा। फिर भी, ज्योतिष के हिसाब से यह दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस तारीख को चंद्रमा दो बार अपनी जगह बदलेगा, जिसका सभी राशियों पर अलग-अलग असर पड़ सकता है।

द्रिक पंचांग के हिसाब से, चंद्रमा 17 फरवरी को सुबह करीब 9:05 बजे कुंभ राशि में चला जाएगा। इसके बाद रात करीब 9:15 बजे शतभिषा नक्षत्र में चला जाएगा। एक ही दिन दोनों राशियों और नक्षत्रों में होने वाले इस बदलाव को चंद्रमा का डबल ट्रांज़िट कहा जाता है। इस बदलाव की वजह से कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत पड़ सकती है। तो, आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दिन चंद्रमा के राशि और नक्षत्र बदलने की वजह से किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण और चंद्रमा का डबल ट्रांजिट क्यों है खास?

द्रिक पंचांग के अनुसार:

सुबह 9:05 बजे → चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेगा

रात 9:15 बजे → शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा

एक ही दिन में राशि और नक्षत्र परिवर्तन को डबल ट्रांजिट कहा जाता है। यह स्थिति मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक जीवन पर असर डाल सकती है।

मेष राशि | Mesh Rashi

मेष वालों के लिए ये वक्त थोड़ा डगमगाने वाला हो सकता है। मन बेचैन रहेगा, छोटी-छोटी बातें भी परेशान करेंगी। सिरदर्द या कमजोरी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं, तो सेहत को लेकर लापरवाही मत बरतो। शादीशुदा लोग अपनी बातों पर कंट्रोल रखें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है।

संभावित प्रभाव:

  • मन बेचैन रह सकता है
  • छोटी बातों पर तनाव
  • सिरदर्द या कमजोरी
  • दांपत्य जीवन में विवाद की संभावना

तुला राशि | Tula Rashi

तुला राशि के लोग इमोशनली थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। घर में दूरियां या गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। पैसे के मामले में सोच-समझकर कदम उठाओ, वरना नुकसान हो सकता है। इस वक्त कोई बड़ा निवेश या रिस्क लेना ठीक नहीं है।

संभावित प्रभाव:

  • पारिवारिक गलतफहमियां
  • आर्थिक नुकसान की संभावना
  • भावनात्मक अस्थिरता

कुंभ राशि | Kumbh Rashi

कुंभ वालों के लिए भी ये दिन हल्का मुश्किल भरा है। पार्टनर की सलाह को इग्नोर करना भारी पड़ सकता है। सेहत पर ध्यान दो, खासकर पेट या पाचन से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। पैसों के मामले में उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं मिलेगा, इसलिए धैर्य रखो।

संभावित प्रभाव:

  • पार्टनर से मतभेद
  • पेट से जुड़ी समस्या
  • अपेक्षित लाभ न मिलना

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।