
Saptahik Rashifal 15 To 21 February : साप्ताहिक राशिफल (15 फरवरी - 21 फरवरी 2026): ग्रहों की बड़ी हलचल और आपका भविष्य
Saptahik Rashifal 15 To 21 February 2026: साप्ताहिक राशिफल (15 फरवरी - 21 फरवरी 2026): फरवरी का यह तीसरा सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाला है। इस सप्ताह सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहाँ पहले से ही शुक्र, बुध और राहु विराजमान हैं। ग्रहों की इस युति से बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण जैसे शुभ योगों के साथ-साथ 'चतुर्ग्रही योग' का निर्माण हो रहा है। इतना ही नहीं, 17 फरवरी को चंद्रमा के आगमन से कुंभ राशि में 'पंचग्रही योग' बनेगा, जो सभी 12 राशियों के आर्थिक जीवन, करियर और रिश्तों पर गहरा प्रभाव डालेगा।
इसके अतिरिक्त, मंगल अपनी उच्च राशि मकर में रहकर 'रूचक राजयोग' बना रहे हैं, जो साहस और धन वृद्धि के द्वार खोलेगा। हालांकि, साल का पहला सूर्य ग्रहण भी इसी अवधि में लग रहा है, जो भारत में अदृश्य होने के बावजूद राशियों पर सूक्ष्म प्रभाव डालेगा। आइए पंडित अनीष व्यास से विस्तार से जानते हैं कि तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह निवेश और उन्नति के कौन से नए अवसर लेकर आ रहा है।
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत ही किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी, जिसके कारण घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। तुला राशि के जातक इस सप्ताह अपने बुद्धि और विवेक के जरिए किसी महत्वपूर्ण कार्य को मनचाहे तरीके से संपन्न करने में कामयाब हो जाएंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। विरोधी परास्त होंगे। लंबे समय से चले आ रहे भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति के विवाद समाप्त होने के कारण आपका जोश हाई रहेगा।
सप्ताह के मध्य में आप अपनी भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप किसी पुराने ऋण को चुकता करने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे और उनके संचित धन में वृद्धि होगी।
Love Life : रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको लव अथवा लाइफ पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। ससुराल पक्ष की तरफ से विशेष सहयोग मिलने की संभावना बन रही है। परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किसी भी प्रकार की मानसिक अथवा आर्थिक समस्या से बचने के लिए सप्ताह की शुरुआत से चीजों का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अपने काम को समय पर बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें और उसे किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। इसी प्रकार यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं और साझेदार पर आंख मूंद कर भरोसा न करें, अन्यथा आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है।
इस सप्ताह इष्ट-मित्रों से बहुत ज्यादा अपेक्षा न रखें, अन्यथा बाद में निराशा हो सकती है। सप्ताह के मध्य में अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
Love Life : रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे भाई अथवा बहन से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। इस दौरान जीवनसाथी से भी अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ इस सप्ताह तालमेल में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो आपके लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आपके काम थोड़ी भागदौड़ अथवा अड़चनों के बाद लेकिन मनचाहे तरीके से पूरे होंगे, जिसके चलते आपको कामकाज के दौरान आने वाली परेशानियों का अफसोस नहीं रहेगा। यदि आप बीते कुछ समय से आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे तो इस सप्ताह उसका समाधान निकल आएगा। आपको अचानक कहीं से अच्छा खासा धन प्राप्त हो सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। आपकी जमापूंजी में वृद्धि होगी।
सप्ताह के मध्य में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। यात्रा सुखद एवं लाभकारी साबित होगी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो आपको इस सप्ताह एक अच्छा ऑफर मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज के क्रय की कामना पूरी हो सकती है।
Love Life : रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से शुभ रहने वाला है। इष्टमित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर एवं प्रेमपूर्ण बने रहेंगे। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का नित्य पाठ करें।
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। मकर राशि के जातक इस सप्ताह किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें तथा लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं।
सप्ताह की शुरुआत सेहत की दृष्टि से थोड़ी प्रतिकूल कही जा सकती है। इस दौरान मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक कष्ट मिल सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। उच्च शिक्षा की राह में कुछ परेशानी आ सकती है।
आर्थिक पक्ष का विश्लेषण करें तो आय के मुकाबले आपका खर्च अधिक रहेगा। खर्च को नियंत्रित करने के लिए आपको खुद पर संयम रखना होगा। व्यापारिक मामलों में आपको सावधानी रखने की जरूरत है। आपके विरोधी चालाकी से आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं।
इस सप्ताह ऑफिस में भी कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में देरी या अवरोध की संभावना है। परंतु इसके विपरीत कुछ ऐसे मामले भी हैं, जिनमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग देखने को मिलेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
उपाय: शनि मंदिर में तेल, काले तिल और काला वस्त्र दान करें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस सप्ताह आपकी योजनाएं समय पर पूरी होंगी और कई बाधाएं भी दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति से सकारात्मक संपर्क बन सकता है, जो आपके करियर के लिए लाभकारी साबित होगा।
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन अथवा वेतन वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। व्यवसाय में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन अतिरक्ति काम से थकान हो सकती है। परिवार के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
Love Life : प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। इस सप्ताह आप किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी छवि सुधार सकते हैं। यात्रा का योग भी बना है, जो लाभदायक रहेगी।
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा सावधानीपूर्वक रहने वाला है। इस सप्ताह आप कुछ निर्णय भावनात्मक रूप से जल्दबाजी में न लें। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें, कहीं अनावश्यक खर्च न हो जाए। कारोबार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए योजनाओं को पुनः जांच कर ही आगे बढ़ें। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखने की जरूरत है।
स्वास्थ्य की दृष्टि से इस सप्ताह तनाव की संभावना है, इसलिए ध्यान और योग से मन को शांत रखें। परिवार में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, लेकिन वे जल्दी सुलझ जाएंगे।
Love Life : प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरियां आ सकती हैं, परंतु संवाद से इन्हें दूर किया जा सकता है। सप्ताह के अंत में आपको किसी मित्र से सहयोग मिलेगा।
उपाय: समुद्र मंथन का पाठ करें।
Published on:
14 Feb 2026 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
