
Saptahik Rashifal : : इस हफ्ते ग्रहों का खास संयोग: जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर
Saptahik Rashifal 16 to 22 Feb 2026: 16 से 22 फरवरी 2026 का यह साप्ताहिक राशिफल आपके जीवन के हर पहलू करियर, व्यवसाय, प्रेम, परिवार, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर ग्रहों के प्रभाव को दर्शाता है। इस सप्ताह सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में रहेंगे, जिससे कम्युनिकेशन, टीमवर्क और नई योजनाओं को गति मिलेगी। यह सप्ताह जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और भावनात्मक संतुलन की परीक्षा ले सकता है। जानिए एस्ट्रोलॉजर संजीव कुमार शर्मा से आपकी राशि के लिए क्या संदेश लेकर आए हैं सितारे और कैसे आप इस समय का सर्वोत्तम लाभ उठा सकते हैं।
इस सप्ताह आपके लिए तीन लोगों की साझेदारी लाभदायक साबित होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। काम का बहुत ज्यादा होने के कारण बेहतर होगा कि आप जिम्मेदारी दूसरों को भी दीजिये। उत्तम स्वास्थ्य और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे जिसकी बदौलत व्यस्त दिनचर्या और खेलकूद में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। प्यार देखभाल और भागीदारी से संबंधों को बेहतर बनाएंगे। प्रसन्न रहने के लिए आप जिसकी भी इच्छा करेंगे वह आश्चर्यजनक रूप से पूरी होगी। अंतर्मन में जारी उथल-पुथल सुलझाने और परिवर्तन को जीवन में प्रवेश देने के लिए तैयार रहे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 होगा और शुभ पिंक होगा।
एक शानदार उद्यम में सफलता से आपको आर्थिक लाभ और पेशेवर स्थिरता मिलेगी। अच्छी सेहत और ऊर्जा के कारण आप व्यस्त शेड्यूल को आसानी से संभाल लेंगे। केंद्रित और मौन रहकर कार्य पूर्ण करेंगे। प्रसन्नता के माहौल में भीतरी और बाहरी संतुलन बनाए रखें। बच्चे,परिवार और दोस्तों के साथ सुखद समय बिताएंगे। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और आपका शुभ रंग सी ग्रीन है।
निवास स्थान या कार्य क्षेत्र में बदलाव संभव है। परिवार के साथ यात्रा आपको तरो ताजा कर देगी। पेशेवर और प्रतिस्पर्धी स्थितियों में जीत की ओर बढ़ेगे।पारिवारिक रिश्तों में सकारात्मक बनी रहेगी। किसी भी तरह के तनाव को दूर करने के लिए सहज रवैया अपनाए। किसी कार्य को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत में सुखद समय बिताएंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 1 है और आपका शुभ रंग रॉयल ब्लू है…
शादी बिजनेस पार्टनरशिप या सहयोग आपसी समझ और प्रतिबद्धता से मजबूत होंगे। रिश्तो में सकारात्मक बदलाव और कैरियर के प्रगति के योग हैं। इस सप्ताह आपके जीवन में संतुलन और स्थिरता आने से पहले विचारों योजनाओं और धन की स्थिति में थोड़े समय के लिए उतार-चढ़ाव आ सकता है। दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। सही निर्णय लेने के लिए अंतर्मन की सुने। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 2 है और शुभ ब्लू है…
स्वतंत्रता और रोमांच आपका इंतजार कर रहे हैं। इस सप्ताह आपके लिए नए आयाम और अवसर के द्वार खुल जाएंगे। आप अपनी विशेषज्ञता से एक साथ दो बिजनेस प्रोजेक्ट्स संभाल सकते हैं। समझदारी और रचनात्मकता से मुश्किल स्थितियों और उलझन को दूर करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ेगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 है और शुभ रंग समुद्री हरा है….
पारिवारिक विवाद या तनाव के समय आप काफी सौम्या और दयालु बने रहेंगे। काम के क्षेत्र में नई शुरुआत करते समय आप उत्साह और युवा ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप बाहरी चीजों से जल्दी प्रभावित हो सकते हैं लेकिन उनमें गहराई की कमी हो सकती है। पेशेवर और व्यक्तिगत लक्षण को प्राप्त करेंगे। धीरे-धीरे स्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे। इस दौरान नए लोगों और संपर्कों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे। नए अवसरों और रिश्तो की तलाश में बड़े बदलाव के योग बनेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और शुभ रंग डार्क रेड है…
माता-पिता या बुजुर्ग रिश्तेदारों को आपके ज्ञान की जरूरत पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत धीमी रहेगी लेकिन धीरे-धीरे गति पकड़ेगी। आप अपनी कुशलता से व्यावसायिक मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। किसी भी तरह के वायदे करने से पहले रुके और सोचें। सामाजिक जीवन व्यस्त व थकने वाला रहेगा। कार्य से जुड़ी यात्रा सफल एवं लाभदायक रहेगी। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। यह आंतरिक परिपक्वता और विकास का समय हैँ।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 1 है और शुभ रंग रस्टी रेड है…
आप आर्थिक लेन-देन और व्यावहारिक मामलों में रचनात्मक और मेहनती रहेंगे। बेहतर स्वास्थ्य आपको सक्रिय रखेगा। सामाजिक जीवन में आपकी काफी मांग रहेगी। बुजुर्ग रिश्तेदार या माता-पिता को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। प्रकृति के बीच समय बिताएंगे। लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं अब आगे बढ़ेगी। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 4 है और शुभ रंग फायरी ऑरेंज है।
सामाजिक जीवन में आपकी मांग बढ़ेगी। काम और रिश्तो में नए अनुभवों का आनंद लेने के लिए तैयार रहेंगे। आप इस सप्ताह एक बड़ी चलांग लगाने के लिए तैयार हैं। ज्यादा गंभीर होने के बजाय खेल भावना अपना लें। शानदार विचारों और योजनाओं को बिना किसी विरोधियों प्रतिस्पर्धा के साकार करने में सफल होंगे। आंतरिक शक्ति और ज्ञान शारीरिक, मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर प्रगतिशील दिशा में ले जाएंगे। एक ही समय में दो परिस्थितियों के बीच स्वयं को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 10 है और शुभ रंग फायरी रेड है….
आप अतीत के बारे में अंतिम निर्णय लेने और भविष्य की नई धारा में जाने के लिए तैयार हैं। बेहतर होगा कि अंतरात्मा की सुने और वही करें जो आपके लिए अच्छा है निजी रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत है। ऐसे लोगों से सावधान रहे जो आपके कदम उठाने के संकल्प और निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे। घर या कार्यस्थल में परिवर्तन की स्थिति बनेगी।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और शुभ रंग सी ग्रीन हैँ….
आपके लिए अच्छा है कि आप किसी बात की चिंता ना करें। यात्रा और व्यापार के नए अवसर खुल रहे हैं। आप नए लोगों से मिलेंगे और अच्छे संबंध बनेंगे… काम में आपके कुशलता की सराहना होगी। आंतरिक संतुलन और एकाग्रता के लिए ध्यान करें। पुराने दोस्त के साथ यादों में खो जाएंगे। अपनी सोच का दायरा सीमित न रखें। लंबे समय से चले आ रहे उतार चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग डार्क पिंक है…
सकारात्मक रिश्तों और अवसरों की ओर बढ़ने के लिए सतर्कता जरूरी है क्योंकि चीजे तेजी से बदलेंगी। आपके लिए कुछ सुखद सरप्राइज आने वाले हैं।कठिन पेशावर स्थितियों में सफलता मिलेगी और निजी रिश्तों में सुधार होगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुंदरता आनंद और खुशी मिलेगी। किसी स्वजन के साथ दिल की बात साझा करेंगे। तमाम तरह की व्यस्तताओं से घिरे रहने के बावजूद परिवार को समय देंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 6 है और शुभ रंग फिरोजी है।
Published on:
15 Feb 2026 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
