Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal 28 October : धनु में चंद्रमा का गोचर: किस राशि को मिलेगा सम्मान, किसे मिलेगी तरक्की? 28 अक्टूबर का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 28 October 2025: आज चंद्रमा धनु राशि में हैं। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन क्या संदेश लाया है — करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और भाग्य का हाल।

3 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 28 October 2025

Aaj Ka Rashifal 28 October 2025 : मंगलवार का राशिफल: करियर में बढ़ेगी जिम्मेदारी, प्रेम जीवन में आएगा नया मोड़ - जानें 12 राशियों का हाल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 28 October 2025 : कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, सम्मान और चुनौतियां लेकर आया है। कुछ लोगों के लिए अचानक धन लाभ के योग हैं, तो कुछ को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए 28 अक्तूबर 2025, मंगलवार का राशिफल — आपके करियर, प्रेम जीवन, पारिवारिक स्थिति और स्वास्थ्य पर क्या असर डालेगा।

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)

कार्यशैली में विशेषता से उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करेंगे। अतिरिक्त कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। सहकर्मियों से आरोप प्रत्यारोप मैं उलझने से बचना होगा। मांगलिक कार्यों का हिस्सा होंगे।
लकी कलर- लाईट ब्ल्यू
लकी अंक - 8

आज का वृषभ राशिफल राशि (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ की संभावना है। अवसरों पर नजर रखनी होगी। पारिवारिक जीवन की समस्याएं जीवनसाथी के सहयोग से दूर होगी। अविवाहित को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
लकी कलर- क्रीम कलर
लकी अंक - 4

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

जिम्मेदारियां के प्रति सजग रहना होगा। लापरवाही तनाव में डाल सकती है। व्यावसायिक वार्तालाप में दूसरों पर आधारित कोई वादा करने से बचना होगा। विदेश व्यापार से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। इस दिशा में कार्य करना होगा।
लकी कलर- ग्रे कलर
लकी अंक - 1

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

तनाव रहित कार्य करने के अवसर मिलेंगे। भावनात्मक संबंधों के प्रति सकारात्मक रुख से मुलाकात प्रसन्नता देने वाली रहेगी। साझेदारों के प्रति उदारता नए व्यवसाय की भूमिका तैयार कर सकती है।
लकी कलर- ब्राऊन कलर
लकी अंक - 6

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

कला और साहित्य से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान मिल सकते हैं। शत्रु परास्त होंगे नई योजनाएं बनेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना मुश्किल रहेगा। भावनात्मक संबंधों में मधुर मुलाकात हो सकती है।
लकी कलर- पीच कलर
लकी अंक - 2

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

नई व्यावसायिक जुड़ाव हो सकते हैं। उच्च शिक्षा शिक्षा के लिए विशेष प्रयत्नशील रहेंगे। कार्य स्थल पर आर्थिक मामलों से जुड़े प्रभार मिल सकते हैं। भूमि भवन के शब्दों में लाभान्वित होने के योग बन रहे हैं।
लकी कलर- सेफ्रान कलर
लकी अंक - 3

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

अभिभावकों से संवाद बेहतर रहेगा। आर्थिक मदद मिल सकती है। भवन और वाहन से संबंधित अधूरे कार्य पूरे होंगे। नए कार्यों से जुड़े आश्वासन मिलने से उत्साहित रहेंगे। प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी आ सकती है।
लकी कलर- सिल्वर कलर
लकी अंक - 9

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

रत्न और वस्त्र उद्योग से जुड़े लोगों को भविष्य से जुड़े सौदों के प्रति सावधानी रखनी होगी। व्यावसायिक साझेदार अपने वादे पूरे करने में कठिनाई महसूस करेंगे। इसलिए तनाव में रह सकते हैं। प्रेम संबंधों से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
लकी कलर- ब्राऊन कलर
लकी अंक - 2

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

उच्च अधिकारियों की अपेक्षा और आपकी महत्वाकांक्षा के बीच संघर्ष हो सकता है। विनम्रता से टकराव टालना होगा। जीवनसाथी को उनके आर्थिक मामलों में सहयोग देना पड़ सकता है। यात्रा टालना ठीक रहेगा।
लकी कलर- यलो कलर
लकी अंक - 6

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए समझदारी और शांति से जवाब देना बेहतर रहेगा। अपनी निजी बातें हर किसी से, यहाँ तक कि करीबियों से भी ज्यादा साझा करने से बचें — आगे चलकर यही आपके लिए अच्छा रहेगा। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लकी कलर- कॉफी कलर
लकी अंक - 8

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। खेलकूद प्रतियोगिताओं में सफलता की संभावना बन रही है। पारिवारिक आयोजनों में हिस्सेदारी लेनी पड़ सकती है। एक साथ कई जिम्मेदारियां का निर्वहन करना पड़ेगा।
लकी कलर- ब्राईट व्हाईट
लकी अंक - 5

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

सामूहिक कार्यक्रमों में सभी को शामिल करते हुए बड़ी जिम्मेदारी निभाने के अवसर मिलेंगे। साक्षात्कार में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। राजकीय कार्यों से यात्रा करनी पड़ सकती है। धन के लिए थोड़ा इंतजार रहेगा।
लकी कलर- गोल्डन कलर
लकी अंक - 9

#Rashifal-2025में अब तक

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग