Breast Cancer Symptoms (photo- freepik)
Breast Cancer Symptoms: कैंसर एक गंभीर बीमारी है जो दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है। इसमें ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। भारत में भी स्तन कैंसर के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आमतौर पर लोग ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों को केवल स्तन तक सीमित मानते हैं जैसे कि गांठ होना, खून आना या असामान्य बदलाव। लेकिन सच यह है कि इसके संकेत अंडरआर्म्स (बगल) में भी दिखाई देते हैं। अगर इन लक्षणों पर समय रहते ध्यान दिया जाए तो बीमारी को शुरुआती स्तर पर ही पकड़ा जा सकता है।
मुंबई के कैंसर सर्जन डॉ. जयनाम के अनुसार, स्तन कैंसर और अंडरआर्म्स की गांठ का गहरा संबंध है। ज्यादातर मामलों में ट्यूमर स्तन के ऊपरी बाहरी हिस्से में बनता है और इसके कैंसर सेल्स तेजी से अंडरआर्म्स तक फैल जाते हैं। हालांकि, हर गांठ कैंसर की हो यह जरूरी नहीं है, लेकिन लगातार बने रहने पर जांच करवाना जरूरी है।
अगर अंडरआर्म्स में बार-बार सख्त गांठें महसूस होती हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। कई बार शेविंग या वैक्सिंग के कारण हल्की गांठें हो जाती हैं, लेकिन लगातार बनी रहने वाली गांठ कैंसर का संकेत हो सकती है।
अंडरआर्म्स में बार-बार सूजन आना या स्किन का मोटा होना ब्रेस्ट कैंसर का एक और संकेत है। बांहों में भारीपन महसूस होना भी इसी से जुड़ा लक्षण है।
अंडरआर्म्स की मांसपेशियों में बार-बार दर्द या बहुत ज्यादा सॉफ्टनेस महसूस होना कैंसर की ओर इशारा कर सकता है। अगर दर्द समय के साथ बढ़ता जाए तो यह लिम्फ नोड्स के कारण हो सकता है।
बगल की स्किन संवेदनशील होती है और गर्मी में पसीने के कारण खुजली या चकत्ते पड़ सकते हैं। लेकिन अगर मौसम सामान्य है और फिर भी अंडरआर्म्स का रंग गहरा या अलग दिख रहा है, तो यह कैंसर का वॉर्निंग साइन हो सकता है।
अंडरआर्म्स की स्किन पर लगातार गर्माहट, जलन या खुजली होना एक हल्का लेकिन गंभीर संकेत हो सकता है। अक्सर इसे लोग इग्नोर कर देते हैं, लेकिन यह ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा हो सकता है।
नियमित रूप से हेल्थ चेकअप और मैमोग्राफी करवाएं। संतुलित और पौष्टिक आहार लें। धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और वजन पर नियंत्रण रखें।
Published on:
05 Oct 2025 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल