4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hanumangarh News : पानी भरी बाल्टी में डूबने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मासूम बच्ची की पानी भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची अपने भाई के साथ खेल रही थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Water in Bucket

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल)

हनुमानगढ़। संगरिया में एक छोटी-सी लापरवाही ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। कस्बे के वार्ड नंबर 34 में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पानी से भरी बाल्टी में गिरने से एक साल की बच्ची अनाशी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा इतना अचानक हुआ कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही मासूम की सांसें थम चुकी थीं।

जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां रुपा उस समय घर के कामों में व्यस्त थीं, जबकि पिता सचिन रोजी-रोटी कमाने के लिए दिहाड़ी मजदूरी पर गया था। अनाशी अपने चार साल के बड़े भाई सिद्धार्थ के साथ घर के आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गई। संतुलन बिगड़ने पर वह बाल्टी में गिर पड़ी और पानी में डूब गई।

नजर पड़ने से पहले हो चुकी थी देर

जब तक परिवार के सदस्यों की नजर उस पर पड़ी, तब तक काफी देर हो चुकी थी। घबराए परिजन तुरंत बच्ची को पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से पूरा परिवार टूट गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता सचिन गहरे सदमे में हैं। पड़ोसियों और रिश्तेदारों की आंखें भी नम हो गईं।

पानी भरे बर्तन बच्चों के लिए खतरनाक

बताया जा रहा है कि सचिन पुट्टी का काम करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं और अनाशी उनकी दूसरी संतान थी। परिवार में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि छोटे बच्चों के आसपास पानी से भरे बर्तन, बाल्टी, टंकी या ड्रम कितने खतरनाक हो सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग