1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में हिंदू सम्मेलन से पहले बदमाशों ने तोड़ डाली शिवलिंग की मूर्ति, गांव में मचा बवाल

गोलूवाला के समीप गांव हांसलिया में शिवलिंग की स्थापना के कुछ घंटों बाद ही अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उसे खंडित कर दिया। घटना से गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं।

2 min read
Google source verification
Shivling Statue Broken in Hanumangarh

Shivling Statue Broken in Hanumangarh (Patrika Photo)

Hanumangarh News: गोलूवाला के समीपवर्ती गांव हांसलिया में शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिवलिंग की स्थापना की गई थी, लेकिन स्थापना के कुछ ही घंटों बाद रात के समय अज्ञात असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग को खंडित कर दिया। घटना सामने आते ही गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बन गया और हिंदू समाज में भारी आक्रोश फैल गया।

रविवार सुबह होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताने लगे। लोगों का कहना है कि यह कृत्य जानबूझकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने की नीयत से किया गया है। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर धरना भी शुरू कर दिया और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

आज आयोजित होगा हिंदू सम्मेलन

घटना ऐसे समय में हुई है, जब गोलूवाला में रविवार को हिंदू सम्मेलन आयोजित होना है। ऐसे में इस घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए।

मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader