3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर की फैक्ट्रियां उगल रही धुंआ, पर्यावरण प्रदूषण के नियम हवा में

हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर जंक्शन क्षेत्र में संचालित हो रही कुछ फैक्ट्रियां लगातार प्रदूषण फैला रही है। कुछ फैक्ट्रियां प्रदूषित धुंआ उगल रही है तो कुछ प्रदूषित पानी खुले में प्रवाहित कर रही है।इस तरह हवा और पानी दोनों प्रदूषण एक साथ फैलने से आसपास में रहने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। काफी शिकायत […]

2 min read
Google source verification
हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर प्रदूषित धुंआ उगल रही फैक्ट्रियां ।

हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर प्रदूषित धुंआ उगल रही फैक्ट्रियां ।

हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर जंक्शन क्षेत्र में संचालित हो रही कुछ फैक्ट्रियां लगातार प्रदूषण फैला रही है। कुछ फैक्ट्रियां प्रदूषित धुंआ उगल रही है तो कुछ प्रदूषित पानी खुले में प्रवाहित कर रही है।
इस तरह हवा और पानी दोनों प्रदूषण एक साथ फैलने से आसपास में रहने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। काफी शिकायत के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा। रीको के नजदीक नई खुंजा, हाउसिंग बोर्ड, सिविल लाइन, पुरानी खुंजा आदि बड़ी आबादी निवास कर रही है।
इन क्षेत्रों में पचास हजार से अधिक की आबादी रह रही है। प्रदूषण की वजह से कुछ लोग सांस की बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। लेकिन इन फैक्ट्रियों पर नकेल कसने के नाम पर स्थानीय अधिकारी खानापूर्ति के अलावा कुछ नहीं कर रहे। इस वजह से गत दिनों प्रदूषण के मामले में हनुमानगढ़ पूरे देश में टॉप स्थान पर पहुंच गया था। इतने के बावजूद स्थानीय अधिकारियों की आंखें नहीं खुली।

सौ से अधिक फैक्ट्री
जंक्शन के रीको क्षेत्र में छोटी-बड़ी करीब एक सौ फैक्ट्रियां संचालित हो रही है। नियमानुसार प्रदूषण मंडल इन फैक्ट्रियों के संचालन का आदेश जीरो क्यूसेक डिस्चार्ज की शर्त पर जारी करता है। लेकिन धरात पर स्थिति अजीब नजर आ रही है। हजारों लीटर प्रदूषित पानी हर रोज फैक्ट्री संचालक खुलेआम सडक़ों पर बहा रहे हैं। लेकिन इन पर लगाम लगाने वाला विभाग आंख मूंदे हुए है। इस वजह से प्रदूषण नियंत्रण के नियम हवा में उड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

बांट रही बीमारी, विभाग के पास नापने का पैमाना भी नहीं
जंक्शन में संचालित हो रही कुछ फैक्ट्रियों में जब रात के समय चिमनी जलाई जाती है तो लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इस वजह से कुछ लोग बीमार भी हो रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों की मानें तो प्रदूषित धुएं में प्रदूषण का स्तर नापने वाले यंत्र भी विभाग के पास नहीं हैं।

सांंस लेना हो रहा मुश्किल
हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे लेकर खुंजा व आसपास के लोगों ने गत दिनों आंदोलन भी किया था। लेकिन किसी तरह का सुधार नहीं हुआ। स्थानीय अधिकारी प्रदूषण रोकथाम को लेकर सक्रिय होंगे तभी कुछ सुधार की उम्मीद कर सकते हैं। प्रदूषण की वजह से खुंजा क्षेत्र में सांस की बीमारी फैल रही है।
-मनोज बड़सीवाल, महासचिव, जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़।

छतों पर जम जाती है राख
रीको के सबसे नजदीक नई खुंजा व सिविल लाइन है। नई खुंजा में तो फैक्ट्रियों से निकलने वाली राख छतों पर जम जाती है। वातावरण में प्रदूषण फैलने से बच्चे और बुर्जर्गो में सांस की दिक्कत बढ़ रही है। लोगों ने फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आंदोलन भी किया। लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रदूषण रोकने को लेकर नियमों को सख्ती से लागू करने की जरूरत है। तभी आसपास का जीवन बचेगा।
-बख्शीश सिंह रामगढिय़ा, नागरिक, नई खुंजा, हनुमानगढ़।

हमें शिकायत मिली है
जंक्शन में रीको क्षेत्र में जल प्रदूषण को लेकर हमें शिकायत मिली है। इसकी जांच जल्द करवाएंगे। कमियां मिलने पर फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जरूर करेंगे।
-सुधीर कुमार, आरओ, राजस्थान प्रदूषण मंडल, हनुमानगढ़।

Story Loader