
यूटीलिटी डक्ट बनाने नहीं मिल पा रही जगह कलेक्टर बोले ऊपर से ले जाएं केबल
ग्वालियर. शहर को खूबसूरती देने का ग्रहण लगा है। पिछले एक साल से अंडर ग्राउंड यूटीलिटी डक्ट बनाने के लिए नगर निगम मशक्कत कर रहा है, लेकिन कई बड़े लोगों के हित प्रभावित हो रहे हैं। जिससे अंडर ग्राउंड डक्ट बनाने का कार्य नहीं हो पा रहा है और स्मार्ट सिटी का कार्य रुका हुआ है। इसको लेकर शुक्रवार को कलेक्टर कौशलेंद्र की अध्यक्षता में कंट्रोल कमांड सेंटर पर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बोर्ड की बैठक हुई।
कलेक्टर ने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब स्मार्ट रोड के दूसरे चरण में यूटीलिटी डक्ट न बनाने की वजह बिजली सहित अन्य केबल को सडक़ किनारे व ऊपर से केबल ले जाएं। उन्होंने यह भी कहा सडक़ निर्माण कार्य में तेजी लाएं और डीपी ऐसी जगह लगाएं, जहां से लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो। बोर्ड की बैठक में स्मार्ट सिटी को इस बात की अनुमति भी दी गई कि अन्य प्रोजेक्टों से बची हुई करीब 57.45 करोड़ रुपए को अन्य विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। संगीत को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्टक्चर मजबूत करने की परियोजना तैयार की गई, जिस पर बोर्ड ने सर्वसहमति से स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में निगमायुक्त किशोर कन्याल, बोर्ड मीङ्क्षटग में निदेशक मंडल के निदेशक प्रशान्त मेहता, स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीतू माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
नए स्मार्ट वाशरूम कैफे
शहर में भीड़भाड़ वाले 10 स्थानों पर आम जनता के लिए स्मार्ट वाशरूम कैफे बनाए जाएंगे। ये वाशरूम पीपीपी मोड पर संचालित किए जाएंगे। वहीं डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए स्मार्ट सिटी योजना से 169 वाहनों की खरीदी की जाएगी। वाहन खरीदने के लिए 51 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
हजीरा रोड से पड़ाव तक 7 सडक़ें होंगी स्मार्ट 
सात सडक़ें स्मार्ट बनाई जाएंगी। इन पर नगर निगम 50 करोड़ खर्च करेगा। इनमें माधवराव ङ्क्षसधिया मार्ग से कैलाश विहार मुख्य मार्ग, डोंगरपुर हाईवे से सिरोल चौराहा, हजीरा रोड से पड़ाव- नदीगेट-ङ्क्षशदे की छावनी-गुरुद्वारा, सचिन तेंदुलकर मार्ग से कुलपति बंगला, आयकर कार्यालय से माधवराव ङ्क्षसधिया मार्ग, पड़ाव तानसेन स्टेशन साइड रोड, कलेक्ट्रेट तिराहा से गार्डन पैलेस रेजीडेंसी तक का मार्ग व एमएच चौराहा से बारादरी होते हुए सात नंबर चौराहा की सडक़ शामिल हैं।
Published on:
07 Jan 2023 07:05 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग


