
MP Police Transfer (फोटो सोर्स : पत्रिका क्रिएटिव)
MP Police Transfer: ग्वालियर शहर और देहात के पुलिस अधिकारियों का फेरबदल किया गया है। एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने शुक्रवार को 24 निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक, उपनिरीक्षक और कार्यवाहक उपनिरीक्षकों को बदला है। इनमें से कुछ पुलिस लाइन में लंबे समय से पदस्थ थे। उन्हें भी थानों की कमान थमाई गई है। निरीक्षक आलोक सिंह परिहार को पड़ाव से बहोडापुर, निरीक्षक आसिफ मिर्जा बेग ग्वालियर से बिजौली, निरीक्षक हितेन्द्र सिंह राठौर को भितरवार से साइबर क्राइम, निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह पुलिस लाइन से भितरवार, निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव को पुलिस लाइन से पड़ाव और निरीक्षक यशवंत गोयल को डबरा से महाराजपुरा थाने की कमान सौपी गई है।
कार्यवाहक निरीक्षक प्रशांत शर्मा को पुलिस लाइन से ग्वालियर, जितेन्द्र सिंह तोमर बहोडापुर से हजीरा, पूरन शर्मा यातयात थाना कंपू से घाटीगांव, शिवराम सिंह कंसाना साइबर क्राइम से तिघरा और कार्यवाहक निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव को महाराजपुरा से डबरा थाना प्रभारी पदस्थ(MP Police Transfer) किया है।
एसआई देवेन्द्र कुमार लोधी को करहिया से हस्तिनापुर, अभिनव शर्मा पुलिस लाइन से आरीन, महेन्द्र प्रजापति पुलिस लाइन से बेलगढ़ा, नरेन्द्र सिसौदिया मुरार से उटीला, उपेन्द्र सिंह धाकड़ सिरोल से गिजौरी, संजू सिंह यादव को विश्वविद्यालय से करहिया थाना प्रभारी पदस्थ किया है। एसआई शिखा दंडौतिया विश्वविद्यालय से चौकी प्रभारी बडागांव, सतीश यादव को गिर्जीरा से मुरार, शिवम सिंह राजावत उटीला से क्राइम ब्रांच थाना, अजयसिंह सिकरवार बेलगढा से ग्वालियर, दिनेश सिंह बडागांव चौकी से विश्वविद्यालय थाना और कार्यवाहक उपनिरीक्षक अतुल सिंह चौहान को आरोन से बहोडापुर, कार्यवाहक उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह राजावत को हस्तिनापुर से हजीरा थाना पदस्थ किया है।
Published on:
31 Oct 2025 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग


