Road Safety Committee
कलेक्ट्रेट में 24 सितंबर को सुबह 11 बजे से सांसद भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में ई रिक्शा के संचालन पर दो अहम फैसला लिया जाएगा। पहला स्कूल में ई रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित किया जाना है, दूसरा संख्या सीमित करने के लिए परमिट व रजिस्ट्रेशन भी सीमित किया जाना है। बैठक में 13 बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
दरअसल शहर में ई रिक्शा की संख्या 11 हजार से ऊपर पहुंच गई है। इससे सडक़ पर जाम लगता है। सभी ई रिक्शा एक साथ न चलें, उसके लिए शिफ्ट शुरू की गई थी, लेकिन यह व्यवस्था कारगर साबित नहीं हुई। इसके चलते परमिट व रजिस्ट्रेशन सीमित करने पर विचार चल रहा है। सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।
इन बिंदुओं पर होगी चर्चा
-30 मई की बैठक में लिए गए निर्णयों की पालन प्रतिवेदन रिपोर्ट पेश की जाएगी।
- चौराहों पर लगे सिग्नल पेड़ों की वजह से नजर नहीं आते हैं। ये अदृश्य हो गए हैं।
- स्कूल में ई रिक्शा पर प्रतिबंध।
- ई रिक्शा के संचालन में परमिट व रजिस्ट्रेशन सीमित किए जाने पर फैसला किया जाना है।
- रॉग साइड चलने वाले वाहन, मोबाइल पर बात करने वाले लोगों पर चालान होना चाहिए।
- नाका चंद्रबदनी पर लेफ्ट टर्न फ्री करना व बस स्टैंड को खाली करने पर भी चर्चा होगी।
- पाकिंग की व्यवस्था पर चर्चा की जाएग।
- पटेल नगर तिराहे पर बीच रोड पर खड़े पोल व होटल, रेस्टोरेंट की पार्किंग पर चर्चा की जाएगी।
Published on:
24 Sept 2025 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग