
ग्वालियर. 28 मार्च से शुरू होने वाले समर सीजन के साथ ही राजमाता विजयाराजे ङ्क्षसधिया टर्मिनल से हैदराबाद, इंदौर और पुणे के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। यदि यह योजना साकार होती है, तो ग्वालियर के यात्रियों को सीधे तीन बड़े शहरों से हवाई संपर्क मिल जाएगा। फिलहाल ग्वालियर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए नियमित फ्लाइट््स संचालित हो रही हैं।
हैदराबाद, इंदौर और पुणे के लिए फ्लाइट सेवा शुरू कराने लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। इन शहरों के लिए यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नई फ्लाइट से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि ग्वालियर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
ग्वालियर से इंदौर के लिए वर्षों तक नियमित फ्लाइट सेवा उपलब्ध थी, लेकिन पिछले सवा साल से यह सेवा बंद है। इसके चलते यात्रियों को ट्रेन या सडक़ मार्ग से सफर करना पड़ रहा है। अब समर सीजन में इस रूट पर फिर से फ्लाइट शुरू होने की उम्मीद से यात्रियों में राहत की आस जगी है।
अभी ग्वालियर से जाने वाले अधिकांश यात्रियों को अन्य शहरों के लिए कनेक्टिविटी फ्लाइट लेनी पड़ती है। अधिकतर यात्री दिल्ली होकर आगे की यात्रा करते हैं, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। अगर हैदराबाद, इंदौर और पुणे के लिए सीधी उड़ानें शुरू होती हैं, तो यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
वर्तमान में ग्वालियर से तीन फ्लाइट््स संचालित हैं, जिनसे प्रतिदिन करीब 900 से 950 यात्री यात्रा कर रहे हैं। महीने के आंकड़े पर नजर डालें तो लगभग 25 हजार यात्री हवाई सफर कर रहे हैं।
Updated on:
10 Feb 2026 05:46 pm
Published on:
10 Feb 2026 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
