11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी से पहले ही त्वचा पर मार… दिन में गर्मी रात में ठंडक से बढ़ा फंगल इंफेक्शन, जेएएच में दो दिन में 780 मरीज

गर्मी के दिनों में तेजी से बढ़ते है मरीज ग्वालियर . सर्दी के बाद मौसम में आए बदलाव से त्वचा रोग के मरीज तेजी से बढ़ गए है। इन दिनों दिन में गर्मी और रात को हल्की ठंडक के चलते सबसे ज्यादा फंगल इंफेक्शन के मामले काफी तेजी से आ रहे है। जेएएच की ओपीडी […]

2 min read
Google source verification

गर्मी के दिनों में तेजी से बढ़ते है मरीज

ग्वालियर . सर्दी के बाद मौसम में आए बदलाव से त्वचा रोग के मरीज तेजी से बढ़ गए है। इन दिनों दिन में गर्मी और रात को हल्की ठंडक के चलते सबसे ज्यादा फंगल इंफेक्शन के मामले काफी तेजी से आ रहे है। जेएएच की ओपीडी में ही हालत यह है कि दो दिनों में 780 मरीज पहुंचे है। इसमें फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या लगभग 70 फीसदी तक पहुंच गई है। वहीं आने वाले दिनों में यही मरीज काफी तेजी से बढ़ेंगे। तापमान में अचानक बढ़ोतरी के कारण त्वचा से जुड़ी समस्याओं में तेजी से इजाफा हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम के बदलाव के कारण न केवल मुंहासों की समस्या बढ़ी है, बल्कि फंगल इंफेक्शन भी तेजी से फैल रहा है। वहीं आने वाले दिनों में ऐसे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।जेएएच की ओपीडी में मरीजों की संख्या- 9 फरवरी - 430

-10 फरवरी- 350

फंगल इंफेक्शन में वृद्धि

गर्मियों के मौसम में जहां त्वचा से पसीना निकलता है, वहीं हवा में नमी भी बढ़ जाती है। इस नमी और पसीने से फंगल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। यह इंफेक्शन शरीर के विभिन्न हिस्सों में फैल सकता है, जैसे कि पेट, पीठ, चेहरे और पैरों पर। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है।

मुंहासों का बढनाइसके अलावा इस मौसम में चेहरे पर मुंहासे भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पसीने और गंदगी के कारण यह होते है। जिससे मुंहासों का संक्रमण बढ़ जाता है। यह समस्या अधिकतर किशोरों और युवाओं में देखी जा रही है, क्योंकि इस समय उनका शरीर हार्मोनल बदलावों से गुजर रहा होता है।ऐसे करें बचाव

- सूती और ढीले कपड़े पहनना चाहिए।

- टॉवेल, कपड़े, जूते और चप्पल किसी से साझा ना करें।- नहाने के बाद शरीर को अच्छी तरह सुखाएं।- पसीना आने पर बार-बार कपड़े बदलें।- सुबह और शाम को कपड़े बदलना चाहिए।

मौसम में बदलाव से बढ़े मरीज

सर्दी के बाद मौसम में आए बदलाव से एक साथ मरीज बढ़े है। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज फंगल इंफेक्शन की समस्या के आ रहे है। यह संक्रमण तेजी से बढता हैं। इस मौसम में लोगों को इससे बचने के लिए सतर्क रहने की काफी जरूरत है। वहीं परिवार में यह एक दूसरे से फैलता है। इसलिए घर में भी काफी बचाव की आवश्यकता है।

डॉ अनुभव गर्ग, एचओडी त्वचा रोग जीआरएमसी