
नाबालिगों को संचालित करने वाला हैंडलर सावंत सिसौदिया
ग्वालियर. शादी-विवाह के उत्सव में भीड़-भाड़, कैमरों की चमक और मेहमानों की अफरा-तफरी का फायदा उठाकर लाखों का माल उड़ाने वाली शातिर गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की कुख्यात ‘सांसी गैंग’ से जुड़ा है, जो नाबालिग बच्चों को खास ट्रेङ्क्षनग देकर शादी-समारोहों में चोरी करवाती है।
मेहमान बनकर होते दाखिल, फोटो-सेशन के दौरान करते चोरी
पुलिस के अनुसार, गैंग के सदस्य दो-तीन दिन पहले शहर में डेरा डाल लेते थे। फिर सूट-बूट पहनकर शादी में मेहमान बनकर घुसते थे। नाबालिग बालक फोटो-सेशन के दौरान स्टेज के पास पहुंचकर महिलाओं के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान चुपके से उड़ा लेता था। शक की कोई गुंजाइश नहीं रहती, क्योंकि बच्चे को देखकर किसी को संदेह नहीं होता।
26-27 की दो वारदातें: सीसीटीवी ने दिया सुराग
< 26 जनवरी को सिरोल थाना क्षेत्र के मंथन बैंक्वेट हॉल में आलोक सक्सेना की बेटी की शादी में चोरी की गई।
< 27 जनवरी को बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गार्डन में दिनेश मौर्य के बेटे के रिसेप्शन में हाथ साफ किया गया।
दोनों जगहों के सीसीटीवी फुटेज में एक ही नाबालिग की मौजूदगी दिखी। इस क्लू से सिरोल और बहोड़ापुर पुलिस की संयुक्त टीम राजगढ़ पहुंची। दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया < एक नाबालिग और दूसरा उसे शादियों में ले जाने वाला हैंडलर सांवत सिसौदिया। पूछताछ में दोनों ने ग्वालियर की दोनों वारदातें कबूल ली हैं। पुलिस अब चोरी का माल बरामद करने में जुटी है।
मुंबई से लौटते वक्त ग्वालियर में वारदात
पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले मुंबई गए थे और वापसी के दौरान ग्वालियर में रुककर ये वारदातें अंजाम दीं। पुलिस को संदेह है कि गैंग का नेटवर्क अन्य शहरों तक फैला हुआ है। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2025 में भी राजगढ़ की इसी सांसी गैंग के एक गिरोह को पकड़ा गया था, तब तीन शादी-समारोहों में चोरी के मामले सामने आए थे।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस अब गैंग के पूरे नेटवर्क, अन्य सदस्यों और पिछले मामलों की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों का इस्तेमाल कर ऐसी वारदातें करने वाली गैंगों पर सख्त नकेल कसी जाएगी। शहर में शादी-समारोहों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की सलाह भी दी जा रही है।
Updated on:
01 Feb 2026 06:04 pm
Published on:
01 Feb 2026 06:03 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
