2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्हाट्सएप ट्रेडिंग और सस्ते सोने का झांसा: ग्वालियर में 1.57 करोड़ की ऑनलाइन ठगी

डिजिटल ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे और विदेश से सस्ता सोना लाने के लालच में दो पीड़ितों ने गंवाई करोड़ों की रकम, पुलिस जांच में जुटी

2 min read
Google source verification
शहर में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा दो मामलों में ठगों ने ज्यादा मुनाफे और सस्ते सोने का लालच देकर दो लोगों से कुल 1 करोड़ 57 लाख 99 हजार रुपये की ठगी कर ली।

शहर में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा दो मामलों में ठगों ने ज्यादा मुनाफे और सस्ते सोने का लालच देकर दो लोगों से कुल 1 करोड़ 57 लाख 99 हजार रुपये की ठगी कर ली।

डिजिटल ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे और विदेश से सस्ता सोना लाने के लालच में दो पीड़ितों ने गंवाई करोड़ों की रकम, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर। शहर में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा दो मामलों में ठगों ने ज्यादा मुनाफे और सस्ते सोने का लालच देकर दो लोगों से कुल 1 करोड़ 57 लाख 99 हजार रुपये की ठगी कर ली। जब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ, तब उन्होंने पुलिस की शरण ली। क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस 1: व्हाट्सएप ट्रेडिंग ग्रुप में फंसा कारोबारी, 1.41 करोड़ की ठगी

मुरार निवासी गत्ता कारोबारी दुर्गाशंकर नागर को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया गया। शुरुआत में छोटी रकम पर मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता गया। इसके बाद ठगों ने फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए अलग-अलग तारीखों में विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराए।

पीड़ित ने कुल 1 करोड़ 41 लाख 17 हजार रुपये जमा कर दिए। जब रकम निकालने की कोशिश की गई तो टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज के नाम पर और पैसे मांगे गए। बाद में व्हाट्सएप ग्रुप, कॉल और वेबसाइट सभी बंद हो गए।

जांच में सामने आया

फर्जी वेबसाइट: GOLD/DMGCOINFIX.COM

ईमेल आईडी: support@dgmcoinfix.vip

चार अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर

केस दर्ज: बीएनएस 2023 की धारा 318(4) व आईटी एक्ट 66डी

केस 2: इंस्टाग्राम दोस्ती और सस्ते सोने का लालच, महिला से 16.82 लाख की ठगी

मुरार क्षेत्र की एक विवाहित महिला इंस्टाग्राम आईडी rohitsinghthakur01 के संपर्क में आई। आरोपी ने खुद को थाईलैंड में रहने वाला कारोबारी बताते हुए कहा कि वहां सोना सस्ता है और वह भारत में लाकर देगा।

8 दिसंबर 2025 को महिला को एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया और कहा कि आरोपी मुंबई एयरपोर्ट पर सोने और डॉलर के साथ पकड़ा गया है। उसे छुड़ाने के नाम पर क्यूआर कोड के जरिए पैसे ट्रांसफर कराए गए।

धीरे-धीरे जुर्माना, टैक्स और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर महिला से 16.82 लाख रुपये वसूल लिए गए। महिला ने अपने और सास के गहने तक गिरवी रख दिए।

पुलिस कार्रवाई

लगातार रकम मांगने पर शक होने पर महिला ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। मुरार थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इंस्टाग्राम अकाउंट, बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की जांच शुरू कर दी है।

सावधानी: साइबर ठगी से कैसे बचें

व्हाट्सएप/टेलीग्राम ट्रेडिंग ग्रुप से दूर रहें

सोशल मीडिया पर अनजान दोस्ती पर भरोसा न करें

ज्यादा मुनाफे या सस्ते सोने के ऑफर से सतर्क रहें

अनजान लिंक, ऐप या क्यूआर कोड से पैसे ट्रांसफर न करें

संदेह होने पर तुरंत 1930 या नजदीकी पुलिस से संपर्क करें

Story Loader