30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुना, Mar 15, 2026

इंजेक्शन से डर रही थी बच्ची…सिंधिया ने हाथ पकड़कर कहा- मैं रोज लगवाता हूं इंजेक्शन…’

MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले के म्याना स्थित अस्पताल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बच्ची का हाथ पकड़कर एचपीवी वैक्सीन लगवाई।

Jyotiraditya Scindia

MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले के म्याना स्थित सिविल अस्पताल में रविवार की सुबह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बच्ची का हाथ पकड़कर सर्वाइकल कैंसर से बचाव की एचपीवी वैक्सीन लगवाई और अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया। अभी तक जिले में कुल 14 साल तक की बच्चियों के लिए एचपीवी टीकाकरण के लिए जगरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

दरअसल, रविवार की सुबह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया म्याना इलाके के दौरेन पर निकले थे। यहां पर उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जायजा लिया और सिविल अस्पताल में व्यवस्थआएं देखीं। तभी सिंधिया ने देखा कि एक बच्ची इंजेक्शन लगवाने से घबराई हुई थी।

'मैं रोज लगवाता हूं इंजेक्शन…'

तभी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बच्ची का हाथ पकड़कर कहा कि कुछ नहीं होगा। मैं तो रोज इंजेक्शन लगवाता हूं। इसके बाद फिर बच्ची को इंजेक्शन लगाया गया।

सिंधिया ने किया पोस्ट

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि रानी बिटिया, तुम भारत की बहादुर बेटियों के बीच एक सच्ची मिसाल हो। HPV Vaccine लगवाकर तुमने जिस साहस और समझदारी का परिचय दिया है, वह देशभर की बेटियों के लिए एक प्रेरणा है। यह कदम तुम्हें सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने की भी ताकत देता है।

आगे उन्होंने लिखा कि मुझे विश्वास है कि तुम अपने दोस्तों और परिवार के बीच भी इस महत्वपूर्ण संदेश को आगे बढ़ाओगी, ताकि हर बेटी स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ सके। तुम्हारे साहस पर मुझे गर्व है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें