30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुना, May 22, 2026

बच्ची ने दिग्विजय सिंह के बेटे को दिया चैलेंज, ‘बुद्धि के घड़े’ में से निकालना है कद्दू

Buddhi Ka Ghada Challenge: किसान की बेटी पायल लोधा ने जयवर्धन सिंह को दिया 'बुद्धि का घड़ा' इस घड़े में एक पहेली है जिसे सुलझाने के लिए जयवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पर सलाह मांगी है।

Jaivardhan Singh Challenge

Jaivardhan Singh Challenge (source-Jaivardhan Singh facebook page)

Pumpkin Puzzle: मध्यप्रदेश के गुना जिले की रहने वाली एक बच्ची ने दिग्विजय सिंह के बेटे पूर्व मंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह को बुद्धि का एक चैलेंज दिया है। चैलेंज देने वाली बच्ची का नाम पायल है जिसने जयवर्धन सिंह को एक घड़ा दिया है जिसे 'बुद्धि का घड़ा' कहा गया है और इस घड़े में एक कद्दू है जिसे घड़े से बाहर निकालना है। शर्त ये है कि घड़े को फोड़े बिना उसमें फंसे कद्दू को बाहर निकालना है। बुद्धि के घड़े की इस पहेली को सुलझाने के लिए जयवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पर लोगों से उपाय भी मांगे हैं।

जयवर्धन सिंह को 'बुद्धि के घड़े' का चैलेंज

पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह गुना जिले के पगारा गांव में दौरा करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान जब वो गांव के प्रगतिशील किसान प्रीतम लोधा के घर पहुंचे तो वहां किसान की बेटी पायल लोधा ने जयवर्धन सिंह को एक ऐसा अनोखा तोहफा दिया जिसमें चैलेंज छिपा हुआ है। दरअसल पायल लोधा नाम की बच्ची ने जयवर्धन सिंह को एक घड़ा गिफ्ट दिया है। इस घड़े को बुद्धि का घड़ा नाम दिया गया है और इस घड़े में एक कद्दू फंसा है। चैलेंज ये है कि घड़े में फंसे कद्दू को घड़े में से निकालना है लेकिन शर्त ये है कि कद्दू को निकालने के लिए घड़े को फोड़ना नहीं है।

देखें वीडियो-

जयवर्धन ने मांगे सुझाव

'बुद्धि के घड़े' के इस चैलेंज को सुलझाने के लिए जयवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पर सुझाव भी मांगे हैं। सुझाव मांगने के साथ ही जयवर्धन सिंह ने ये भी कहा है कि जो कोई भी बुद्धि के घड़े की पहेली को सुलझाने का सही तरीका बताएगा उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा। बच्ची के द्वारा जयवर्धन सिंह को दिया गया बुद्धि का ये घड़ा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रगतिशील किसान की देखी खेती

इस दौरान जयवर्धन सिंह ने ग्राम पगारा में प्रगतिशील किसान प्रीतम लोधा की उन्नत एवं बहुफसली खेती का जायजा भी लिया। किसान के नवाचारों से प्रभावित होकर जयवर्धन ने किसानों से पारंपरिक फसलों के दायरे से बाहर निकलकर आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान किया है। कृषक प्रीतम लोधा ने जयवर्धन सिंह को बताया कि वे बिना पॉलीहाउस के लगभग 8 बीघा भूमि में सफलतापूर्वक गुलाब की खेती कर रहे हैं। इसके साथ ही वे पालक, मूली और गेंदा जैसी नकदी फसलों का भी उत्पादन कर रहे हैं, जिससे उन्हें बेहतरीन लाभ मिल रहा है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें