30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुना, May 17, 2026

नर्स ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 4 महीने पहले बेटे ने भी की थी खुदकुशी

MP News: नर्स ने घर के ऊपरी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की, 4 महीने पहले बेटे ने भी की आत्महत्या, तभी से सदमे में रहती थी।

guna

Nurse Found Hanging at Home

MP News: मध्यप्रदेश के गुना में एक नर्स ने घर के छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला रोजाना की तरह बीती रात भी खाना खाकर पति के साथ बिस्तर पर सोई थी लेकिन आधी रात को जब पति की नींद खुली तो वह बिस्तर पर नहीं थी। पति ने घर में पत्नी को ढूंढा तो छत पर बने कमरे में पत्नी फांसी के फंदे पर झूलती मिली। पत्नी को फांसी पर लटका देख पति सन्न रह गया। पति ने आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया और पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

नर्स ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

गुना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर इलाके में रहने वाले शंकर सेलर की पत्नी शांति सेलर ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शांति एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। वो रोजाना की तरह शनिवार को शाम को अस्पताल से वापस घर लौटी और रात में खाना खाकर पति के साथ बिस्तर पर सोई थी। इसके बाद जब रात करीब 3 बजे पति शंकर की नींद खुली तो शांति बिस्तर पर नहीं थी। वो पत्नी को ढूंढते हुए ऊपर के कमरे में पहुंचा तो पत्नी को फांसी के फंदे पर झूलता देखा। पति शंकर ने आसपड़ोस के लोगों को बुलाया और पत्नी को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

4 महीने पहले बेटे ने किया था सुसाइड

पति शंकर ने बताया कि चार महीने पहले उनके बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बेटा भी एक निजी हॉस्पिटल में काम करता था। बेटे की मौत का शांति को सदमा लगा था, बेटे की मौत के बाद से वो सदमे में थी और किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं करती थी। संभवत: बेटे की मौत के गम में ही शांति ने अपनी जान दी है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके कारण अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि शांति ने आखिर खुदकुशी क्यों की है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। शांति के आत्महत्या करने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें